Noida Supernova Society Death : नोएडा के सेक्टर-94 स्थित सुपरनोवा सोसाइटी में एक युवक की मौत से हड़कंप मच गया। पुलिस के मुताबिक, युवक 43वीं मंजिल से नीचे गिर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान संभव जैन के रूप में हुई है, जो गुरुग्राम के मानेसर का रहने वाला था। घटना के बाद पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी।
🚨 NEW VIDEO
— Indian Observer (@ag_Journalist) October 3, 2026
LONG FRAME, WIDE ANGLE
Noida: A young man reportedly died after jumping from the 42nd floor of the Supernova building in Sector 94, under Sector-126 police station limits.
An AC mechanic working nearby reportedly tried to save him but was unsuccessful.
Police… https://t.co/RIu4EwhVYv pic.twitter.com/DT1ZrRcLFn
एक दिन पहले बुक किया था कमरा
पुलिस के अनुसार, संभव जैन शुक्रवार दोपहर करीब 3 बजे ऑनलाइन बुकिंग के जरिए सुपरनोवा सोसाइटी में ठहरने आया था। वह वहां अकेला रुका हुआ था। अगले दिन पुलिस को युवक के ऊंचाई से गिरने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही सेक्टर-126 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।
एसी मैकेनिक ने बचाने की कोशिश की
पुलिस जांच में सामने आया है कि घटना से पहले एक एसी मैकेनिक वहां काम कर रहा था। उसने युवक को रोकने और बचाने की कोशिश की, लेकिन वह सफल नहीं हो सका। बताया जा रहा है कि बातचीत के दौरान युवक ने मानसिक तनाव में होने की बात कही थी। पुलिस आसपास मौजूद लोगों से भी पूछताछ कर रही है, ताकि घटना से पहले की परिस्थितियों का पता लगाया जा सके।
ये भी पढ़ें : UP-MP में सुबह मौत का तांडव, बस-ट्रक और बाइक हादसों में 5 की गई जान
कर्ज को लेकर परेशानी की बात
जांच के दौरान युवक के आर्थिक तनाव में होने की जानकारी भी सामने आई है। बताया जा रहा है कि वह कर्ज को लेकर परेशान था और पिछले कुछ दिनों से घर से संपर्क में नहीं था। पुलिस को उसके पिता के साथ हुई बातचीत से जुड़ी कुछ जानकारी भी मिली है। हालांकि, घटना की वास्तविक वजह क्या थी, इसे लेकर पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
सीसीटीवी और साक्ष्यों की जांच
पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए हैं। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है और परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही घटना की वजह को लेकर स्थिति स्पष्ट होगी।