HMD 105 4G School Edition: नोकिया ब्रांड के फोन बनाने वाली कंपनी HMD ने खास तौर पर स्कूली बच्चों के लिए नया फोन लॉन्च किया है, जिसे कंपनी ने HMD 105 4G School Edition नाम से पेश किया है। यह फोन उन माता-पिता के लिए एक बेहतरीन विकल्प है, जो अपने बच्चों से जुड़े तो रहना चाहते हैं, लेकिन उन्हें इंटरनेट और ऑनलाइन गेमिंग जैसी लत से दूर रखना चाहते हैं। आइए विस्तार से इस फोन के फीचर्स के बार में जानते हैं।
सुरक्षा के लिए खास
बता दें कि इस फोन में न तो इंटरनेट ब्राउजर की सुविधा दी गई है और न ही इसमें कोई गेम्स शामिल है। यह पूरी तरह से कॉलिंग और मैसेजिंग जैसी जरूरी कामों के लिए ही डिजाइन किया गया है। इसमें PIN लॉक वाला पैरेंटल कंट्रोल फीचर मिलता है। माता-पिता अपनी जरूरत के हिसाब से फोन की ब्लूटूथ, एमएमएस और एफएम रेडियो जैसी सुविधाओं को बंद कर सकते हैं।
मिलेंगे ये फीचर्स
स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो School Edition में नॉर्मल HMD 105 4G जैसा ही हार्डवेयर मिल रहा है। डिवाइस में 2.4 इंच का डिस्प्ले मिल रहा है, जिसका रेजोल्यूशन 240×320 पिक्सल है। इसमें 64MB RAM के साथ 128MB इंटरनल स्टोरेज मिलता है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 32GB तक बढ़ाया जा सकता है। इसमें 2000 तक कॉन्टैक्ट्स सेव किए जा सकते हैं।
यह भी पढ़ें: Tecno New Launch: टेक्नो ने भारत में लॉन्च किया Spark Go 3 Pro स्मार्टफोन, जानें फीचर्स और कीमत
कनेक्टिविटी और पोर्ट
कनेक्टिविटी के लिए डिवाइस में 2G, 3G और 4G नेटवर्क सपोर्ट मिल रहा है। साथ ही इसमें Bluetooth 5.0 भी मौजूद है, लेकिन parental controls के जरिए इसे बंद भी किया जा सकता है। चार्जिंग के लिए आधुनिक यूएसबी-सी पोर्ट और ईयरफोन के लिए 3.5mm का हेडफोन जैक दिया गया है।
फोन की दमदार बैटरी
बैटरी की बात करें तो इस नए School Edition फोन में 1,450mAh की रिमूवेबल बैटरी है। कंपनी का दावा है कि ये बैटरी फोन को स्टैंडबाय मोड में 15 दिनों तक चला सकती है। रिमूवेबल बैटरी होने की वजह से ये फोन आज के ज्यादातर स्मार्टफोन्स से अलग नजर आता है।