Kangana Ranaut: अपनी कातिलाना अदाओं और बेहतरीन डांस मूव्स के लिए मशहूर नोरा फतेही एक बार फिर चर्चा में हैं, लेकिन इस बार वजह उनकी तारीफ नहीं बल्कि एक बढ़ता विवाद है। उनका नया म्यूजिक वीडियो 'सरके चुनर' रिलीज होते ही विवादों के घेरे में आ गया है। विरोध के बाद इसका हिंदी वर्जन सभी प्लेटफॉर्म से हटा लिया गया है। जल्द इसका नया वर्जन आएगा। वहीं दूसरी तरफ अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत ने इस गाने की आलोचना की है।
क्या है पूरा मामला?
हाल ही में नोरा फतेही का नया म्यूजिक वीडियो 'सरके चुनर' रिलीज हुआ है, जो सोशल मीडिया पर ट्रेंड तो कर रहा है, लेकिन साथ ही विवादों में भी घिर गया है। कंगना रनौत ने इस गाने के दृश्यों को 'अश्लील' और 'भारतीय संस्कृति के खिलाफ' बताते हुए अपनी नाराजगी जाहिर की।
यह भी पढ़ें: Akshay Kumar On LPG: बॉलीवुड के 'खिलाड़ी' के किचन में LPG का संकट? ट्विंकल खन्ना ने 2 इंडक्शन चूल्हे किए हैं ऑर्डर'
कंगना का फुटा गुस्सा
कंगना ने संसद के बाहर मीडिया से बात करते हुए अपना गुस्सा जाहिर किया। उन्होंने कहा कि अश्लीलता और एक चीप PR टैक्टिक, अटेंशन पाने के लिए बॉलीवुड ने हर पार कर दी है। सारा देश उनको धिक्कार रहता है उनको फटकार रहा है। लेकिन मुझे नहीं लगता उनको कोई भी शरम है। फैमिली के साथ बैठकर टीवी देखना मुश्किल हो गया है। मुझे लगता है बॉलीवुड पर कुछ अच्छी लगाम लगानी पड़ेगी।
गीतकार ने मांगी माफी
वहीं, सरके चुनर तेरी'के गीतकार रकीब आलम को यूजर्स जमकर ट्रोल कर रहे हैं। इस गाने से जुड़ने को लेकर उन्होंने माफी भी मांगी। HT सिटी संग बातचीत में आलम ने बताया कि ये गाना उन्होंने नहीं बल्कि फिल्म के डायरेक्टर प्रेम ने लिखा है। उनका कहना है कि मैंने ये बोल नहीं लिखे हैं। प्रेम ने इन्हें कन्नड़ में लिखा था। जब मुझे ये लिखने को कहा गया, तो मैंने मना कर दिया था। मैंने उन्हें बताया भी था कि ऐसे गाने नहीं चलेंगे, सेंसर हो जाएंगे। वहीं, रकीब आलम ने बताया कि ये पूरा गाना शराब की बॉटल को लेकर है। 'सरके चुनर' गाने की वजह से उन्हें शर्मिंदगी महसूस हो रही है।