JEE Main: बीटेक में एडमिशन की बात आते ही ज्यादातर छात्रों का ध्यान सिर्फ JEE Main पर जाता है, लेकिन जेईई एग्जाम एक बड़ा और अहम एग्जाम माना जाता है। हर साल लाखों छात्र इस एग्जाम को देते हैं, जिसमें से कुछ ही सफल हो पाते हैं। क्योंकि जेईई में सीटें सीमित होती है। ऐसे में छात्रों को जेईई के साथ-साथ दूसरे इंजीनियरिंग एंट्रेंस एग्जाम के फॉर्म भी भरने चाहिए। जी हां जेईई के अलावा भी कई इंजीनियरिंग एंट्रेंस एग्जाम होते हैं, जिनके जरिए देश के नामी कॉलेजों और यूनिवर्सिटी में दाखिला लिया जा सकता है। तो आइए विस्तार से जानते हैं कौन-कौन से एंट्रेंस एग्जाम होते हैं।
SRMJEEE
अगर आप B.Tech या इंटीग्रेटेड M.Tech कोर्स करना चाहते हैं, तो आप SRM इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी में SRMJEEE एंट्रेंस एग्जाम दे सकते हैं। यह एक ऑनलाइन परीक्षा है। SRM यूनिवर्सिटी अपनी इंटरनेशनल एक्सपोजर, इंफ्रास्ट्रक्चर और प्लेसमेंट के लिए जानी जाती है।
KIITEE
KIITEE एग्जाम के जरिए KIIT यूनिवर्सिटी में इंजीनियरिंग प्रोग्राम्स में एडमिशन मिलता है। यह परीक्षा भी नेशनल लेवल की होती है और ऑनलाइन मोड में आयोजित की जाती है। यहां पढ़ाई के साथ-साथ स्टूडेंट्स को स्कॉलरशिप और बेहतर कैंपस लाइफ का मौका मिलता है।
यह भी पढ़ें: Noida Schools Closed: नोएडा में घने कोहरे और ठंड के चलते अब इस दिन तक बंद रहेंगे स्कूल, डीएम ने जारी किया आदेश
VITEEE
VIT यानी वेल्लोर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी देश की जानी-मानी प्राइवेट यूनिवर्सिटी है। इसके वेल्लोर, चेन्नई, भोपाल और अमरावती कैंपस में B.Tech एडमिशन के लिए VITEEE एग्जाम का आयोजन किया जाता है। इस यूनिवर्सिटी में अच्छी प्लेसमेंट और आधुनिक सुविधाएं मिलती है। जो छात्र प्राइवेट यूनिवर्सिटी में करियर बनाना चाहते हैं, उनके लिए यह एक अच्छा विकल्प है।
BITSAT
BITS पिलानी, गोवा और हैदराबाद देश के टॉप इंजीनियरिंग संस्थान में शामिल है। यहां B.Tech एडमिशन के लिए BITSAT नाम की ऑनलाइन परीक्षा होती है। अगर आप प्रीमियम इंजीनियरिंग कॉलेज में पढ़ना चाहते हैं, तो BITSAT आपके लिए बड़ा मौका साबित हो सकता है। इसमें इंजीनियरिंग के साथ-साथ अन्य कोर्स के लिए भी अवसर मिलते हैं।