भारत और रूस के संबंध दशकों पुराने हैं, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच की केमिस्ट्री ने इन्हें एक नए रणनीतिक और भावनात्मक आयाम पर पहुंचा दिया। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर मोदी आर्काइव ने कई पोस्ट कर इन 24 वर्षों की इीएस असाधारण यात्रा को विस्तार से बताया है। एक ऐसी यात्रा, जिसकी शुरुआत 2001 से होती है, जब नरेंद्र मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री थे।
मोदी-पुतिन का रिश्ता 2014 में शुरू नहीं हुआ था
मोदी आर्काइव ने एक्स पोस्ट में लिखा, मोदी-पुतिन का रिश्ता 2014 में शुरू नहीं हुआ था; इसकी जड़ें 2001 में जाती हैं, जब नरेंद्र मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री थे और मॉस्को में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मिले थे। नरेंद्र मोदी, जो उस समय गुजरात के मुख्यमंत्री थे, प्रधानमंत्री वाजपेयी के साथ एक समिट के लिए रूस गए थे।
वह इंटरनेशनल स्टेज पर एक जूनियर हस्ती थे, जो उस देश को रिप्रेजेंट करते थे जिसे उन्होंने बाद में एक छोटा राज्य कहा। राष्ट्रपति पुतिन ने पीएम मोदी की हैसियत के बावजूद, गर्मजोशी और सम्मान दिखाया। सालों बाद, पीएम मोदी को वह पहली मुलाकात साफ-साफ याद है: राष्ट्रपति पुतिन ने मेरे साथ बहुत सम्मान और इज्ज़त से पेश आए। इसने हमारी पक्की दोस्ती की नींव रखी।
ऐतिहासिक प्रोटोकॉल एग्रीमेंट पर साइन किए
पोस्ट में आगे कहा गया कि 2001 की इस यात्रा के दौरान, सीएम मोदी ने गुजरात राज्य और रूस के अस्त्राखान प्रांत के बीच सहयोग के लिए एक ऐतिहासिक प्रोटोकॉल एग्रीमेंट पर साइन किए। इस एग्रीमेंट ने गुजरात-अस्त्राखान को भारतीय राज्य-रूसी प्रांत सहयोग के लिए एक पायलट प्रोजेक्ट बनाया, जो बाद में भारत-रूस के बड़े जुड़ाव के लिए एक मॉडल के तौर पर काम आया। यह नींव तब अहम साबित हुई जब नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने, जिससे भारत-रूस संबंध तुरंत गहरे हुए।
हमारे देश के बहुत अच्छे दोस्त हैं
एक अन्य पोस्ट में कहा गया, 16 जुलाई 2014 को पीएम नरेंद्र मोदी फोर्टालेजा में ब्रिक्स समिट में पुतिन से मिले। मई 2014 में ऑफिस संभालने के बाद यह पीएम मोदी की राष्ट्रपति पुतिन के साथ पहली ऑफिशियल मीटिंग थी। पुतिन ने उनका गर्मजोशी से स्वागत करते हुए कहा कि हम जानते हैं कि आप हमारे देश के बहुत अच्छे दोस्त हैं। कुछ महीने बाद, दिसंबर में पुतिन प्रधानमंत्री के तौर पर पीएम मोदी की पहली बाइलेटरल समिट के लिए नई दिल्ली पहुंचे।