Nothing OS 5.0: टेक कंपनी Nothing ने अपने यूजर्स के लिए नया ऑपरेटिंग सिस्टम Nothing OS 5.0 लॉन्च कर दिया है। यह नया OS Android 17 पर आधारित है। जिसमें 80 से ज्यादा नए फीचर्स, AI अपग्रेड्स और बेहतर परफॉर्मेंस दी गई है। इनमें डिजाइन में बदलाव से लेकर पर्सनलाइजेशन, परफॉर्मेंस और AI से जुड़े कई अपग्रेड शामिल हैं। आइए जानते हैं कि Nothing OS 5.0 में क्या बदला और किन फोन में अपडेट मिलेगा।
Nothing OS 5.0 के मुख्य फीचर्स
इसमें ट्रांसपेरेंट विजेट्स, नया सर्च बार और सिस्टम वाइड Geist Typeface का इस्तेमाल किया गया है, Adaptive Color System के जरिए ऐप आइकन्स और सेटिंग्स आपके वॉलपेपर के रंग के हिसाब से बदल जाएंगे। इसके अलावा स्टेटस बार, सेटिंग कैमरा और गैलरी के आइकन्स, एनिमेशन और स्पेसिंग को भी अपडेट किया गया है।
नए विजेट्स और Glyph में बदलाव
Nothing OS 5.0 में Collector और Away Time नाम के दो नए विजेट्स जोड़े गए हैं। Collector से आप अपनी पसंदीदा तस्वीरों का विजुअल कलेक्शन बना सकते हैं, जबकि Away Time डिजिटल वेलबीइंग और स्क्रीन से दूर बिताए समय को ट्रैक करने के लिए है। वहीं नया Glyph Timer विजेट होम स्क्रीन से टाइमर शुरू करने की सुविधा देता है।
किन फोन में मिलेगा अपडेट?
Nothing Phone (3) में Open Beta की शुरुआत 26 अगस्त से हो चुकी है। इसका फाइनल अपडेट अक्तूबर के मध्य में आएगा। इसके बाद Phone (4a) Pro, Phone (4a), Phone (3a) Pro, Phone (3a), Phone (2a) और Phone (2a) Plus समेत दूसरे डिवाइसेज को स्टेप बाय स्टेप तरीके से अपडेट मिलेगा। वहीं, Nothing Phone (3a) Lite और CMF Phone 2 Pro के मॉडल्स के लिए Stable अपडेट दिसंबर 2026 से जनवरी 2027 के बीच रोलआउट किया जाएगा।
यह भी पढ़ें:YouTube से ज्यादा कमाई का मौका! Bilibili ऐप दे रहा 1000 व्यूज पर 60 रुपये, जानें मॉनेटाइजेशन की शर्तें
AI और स्मार्ट फीचर्स
Nothing के अनुसार नए OS में एसेंशियल एप्स बिल्डर की मदद से यूजर्स बिना कोड लिखे साधारण AI-पावर्ड ऐप्स बना और इस्तेमाल कर सकेंगे। वहीं, एसेंशियल वॉइस में तेज ट्रांसक्रिप्शन, बेहतर टेक्स्ट, फॉर्मेंटिंग और ऑटोमैटिक कंटेंट ऑर्गेनाइजेशन दी गई है। इसके अलावा टच रिस्पॉन्स बेहतर हुआ है, बैकग्राउंड ऐप्स ज्यादा देर तक मेमोरी में रहेंगे और बैटरी/रिसोर्स मैनेजमेंट पहले से ज्यादा स्मूथ होगा।