Upcoming Phone: Nothing अपना नया फोन Nothing Phone (3) लॉन्च करने जा रही है। कंपनी ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि की है कि इस फोन को 1 जुलाई को लॉन्च किया जाएगा, इस फोन को लॉन्च होने में अब काफी कम समय रह गया है। इस फोन के कई ऑफिशियल फीचर्स सामने आ चुके हैं। बता दें कि इस स्मार्टफोन में 50 MP Periscope Camera, फ्रेश लुक और कई अच्छे फीचर्स नजर आ सकते हैं। Nothing Phone 3 की लॉन्चिंग भारत समेत ग्लोबल मार्केट में भी की जाएगी। यह लॉन्चिंग रात 10:30 बजे होगी, जिसकी लाइव स्ट्रीमिंग को भी देखा जा सकता है।।
फोन के फीचर्स
Nothing Phone (3) में 5150mAh की बैटरी दी जा सकती है और इसे चार्ज करने के लिए 65W का फास्ट चार्जिंग फीचर दिया जा सकता है। इस फोन में यूजर्स को 6.7-इंच FHD+ OLED स्क्रीन दी जा सकती है। इस डिवाइस में यूजर्स को Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट दिया जाएगा, जो शानदार परफॉरमेंस देगा। इस फोन में 16GB रैम मिलेगा, जिसके साथ Android 15 ऑपरेटिंग सिस्टम देखने को मिलेगा।
32MP का मिल सकता है फ्रंट कैमरा
Nothing Phone (3) में रियर पैनल पर ट्रिपल कैमरा सेटअप होगा, जिसमें 50MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस और बाकी दो सेंसर भी 50MP होने की संभावना है। साथ ही इस फोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32MP का फ्रंट कैमरा मिल सकता है। यह स्मार्टफोन Android-based Nothing OS पर काम करेगा। कंपनी इसके साथ 5 साल के लिए Android OS का अपडेट दे सकती है। फोन NFC और eSIM सपोर्ट के साथ आ सकता है।