
Nothing Phone: फ्लिपकार्ट की बिग बिलियन डेज 2025 सेल लाइव हो गई है। इस बार के सेल में स्मार्टफोन पर काफी शानदार डील्स मिल रहे हैं। बेस्ट डील के तहत सेल Nothing Phone 3a पर काफी बड़ी छूट मिल रही है। ग्राहकों को फ्लैट डिस्काउंट के अलावा बैंक ऑफर्स और एक्सचेंज डिस्काउंट भी दिया जा रहा है। यह एक बेहद ही शानदार फीचर्स वाला फोन है। अगर आप नया फोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए यह एक सुनहरा मौका है।
फोन की कीमत
आपको बता दें कि कंपनी ने Nothing Phone 3a को 27,999 रुपये में लॉन्च किया था। लेकिन इस सेल में यह फोन आपको मात्र 23,999 रुपये में मिल रहा है। साथ ही Flipkart SBI Credit Card से खरीदारी करने पर ग्राहकों को अतिरिक्त 5 फीसदी तक की छूट मिल जाती है, जिससे ग्राहक अधिक बचत कर सकते हैं। इसके अलावा फोन पर EMI ऑप्शन और एक्सचेंज ऑफर भी उपलब्ध है।
फोन के फीचर्स
वहीं, इस फोन के फीचर्स की बात करें, तो इस फोन में 6.77-इंच का AMOLED दिया गया है। इस फोन में आपको 5000mAh की बैटरी मिलती है, जो 50W फास्ट चार्जिंग को स्पोर्ट करता है। यह फोन एंड्रॉ़यड 15 पर ऑपरेट होता है और इसमें 128 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज है। इस फोन के बैक में भी 50MP का मेन OIS कैमरा मिलेगा। इसके अलावा 50MP का टेलीफोटो और 8MP का तीसरा कैमरा मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32MP का कैमरा मिलता है।