.jpg%3Falt%3Dmedia%26token%3D16cb5104-d469-4a3c-b9d9-843ba1c5993a&w=3840&q=75)
Bihar SHS Recruitment 2025: बिहार के स्वास्थ्य विभाग ने एक और भर्ती का ऐलान कर दिया है। राज्य स्वास्थ्य समिति बिहार की ओर से नेत्र सहायक के कुल 220 पदों पर भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इन पदों पर आवेदन प्रक्रिया 14 अगस्त से शुरू हो जाएगी। आवेदन करने की अंतिम तारीख 28 अगस्त, 2025 शाम 6 बजे तक है। आवेदन से संबंधित जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर भी विजिट कर सकते हैं।
आवेदन की आयुसीमा
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष होनी चाहिए और अधिकतम आयु कैटेगिरी वाइज तय की गई है। बता दें कि सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 37 वर्ष, ओबीसी, सामान्य व ईडब्ल्यूएस वर्ग की महिला उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 40 वर्ष और एससी व एसटी उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु 42 वर्ष तय की गई है। इन पदों पर आवेदन करने के लिए सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों को 500 रुपये फीस जमा करना होगा। वहीं, बिहार राज्य के स्थाई निवासी (अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति) उम्मीदवारों व आरक्षित/अनारक्षित वर्ग की महिला उम्मीदवारों और दिव्यांग उम्मीदवारों को 125 रुपये फीस देनी होगी।
आवेदन के लिए शैक्षणिक योग्यता
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से बायोलॉजी व गणित विषय से 12वीं कक्षा पास होना जरूरी है। इसके साथ ही उम्मीदवारों के पास ऑप्टोमेट्री में दो वर्षीय डिप्लोमा भी होना चाहिए। इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। लिखित परीक्षा में उम्मीदवारों से सामान्य जागरूकता, रीजनिंग, संख्यात्मक योग्यता और टेक्निकल एबिलिटी विषय से 100 अंकों के 100 बहुविकल्पीय प्रकार के प्रश्न पूछे जाएंगे।