UP RO ARO Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका है। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने समीक्षा अधिकारी (RO) और सहायक समीक्षा अधिकारी (ARO) के पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के जरिए कुल 501 पदों को भरा जाएगा। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया कल यानि 26 अक्टूबर से शुरू हो रही है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकेंगे। आवेदन करने की अंतिम तारीख 26 नवंबर तय की गई है।
सोमवार को जारी होगा विस्तृत विज्ञापन
यूपीपीएससी के सचिव गिरिजेश कुमार त्यागी के अनुसार भर्ती परीक्षा का विस्तृत विज्ञापन सोमवार से आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगा। इसमें ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया, परीक्षा शुल्क जमा करने के नियम, जाति प्रमाणपत्रों के निर्धारित प्रारूप, परीक्षा योजना और पाठ्यक्रम से संबंधित विस्तृत जानकारी दी जाएगी।
कौन कर सकता है आवेदन
इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। वहीं, कुछ विशेष पदों के लिए कंप्यूटर ज्ञान या हिंदी टाइपिंग की योग्यता भी मांगी जा सकती है।
कैसे कर सकेंगे आवेदन
1. सबसे पहले uppsc.up.nic.in पर जाएं।
2. इसके बाद UPPSC UP RO ARO Recruitment 2026 Apply Online लिंक पर क्लिक करें।
3. अब रजिस्ट्रेशन करें और लॉगिन क्रेडेंशियल प्राप्त करें।
4. लॉगिन कर मांगी गई सभी जानकारी दर्ज करें और डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
5. अंत में आवेदन शुल्क का भुगतान कर फॉर्म को सबमिट कर दें।
यह भी पढ़ें: यूपी TGT के 17,735 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू, ऐसे करें अप्लाई
पिछली भर्ती में 10.76 लाख अभ्यर्थियों ने किया था आवेदन
यूपी आरओ एआरओ के पदों पर भर्ती का लाखों अभ्यर्थी बेसब्री से इंतजार करते हैं। वर्ष 2023 में आयोग ने समीक्षा अधिकारी और सहायक समीक्षा अधिकारी के 411 पदों पर भर्ती निकाली थी। इस भर्ती के लिए रिकार्ड 10,76,004 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। इस बार पदों की संख्या बढ़कर 501 हो गई है।