UPTET 2026: उत्तर प्रदेश में शिक्षक बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी आ गई है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने उत्तर प्रदेश टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट-2026 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। 4 साल के लंबे इंतजार के बाद प्रदेश में शिक्षक पात्रता परीक्षा के आयोजन का रास्ता साफ हो गया है। आयोग की ओर से यूपी टीईटी 2026 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 27 मार्च, 2026 से शुरू कर दी जाएगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकेंगे।
इस बार क्या है खास?
आपको बता दें कि अभ्यर्थियों को आवेदन फॉर्म भरने से पहले आयोग की वेबसाइट पर अपना 'वन टाइम रजिस्ट्रेशन' पूरा करना होगा। इसके बिना आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। परीक्षा ऑफलाइन (OMR शीट पर) आयोजित की जाएगी। पेपर 1 की परीक्षा कक्षा 1 से 5 (प्राथमिक स्तर) के लिए होगी और पेपर 2 की परीक्षा कक्षा 6 से 8 (उच्च प्राथमिक स्तर) के लिए आयोजित की जाएगी।
कैसे कर सकेंगे आवेदन
इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाकर 27 मार्च से अपना पंजीकरण कर सकेंगे। आवेदन करने की अंतिम तारीख 26 अप्रैल 2026 तय की गई है। वहीं आवेदन फॉर्म में हुई गलती में सुधार करने के लिए 01 मई 2026 तक का समय दिया जाएगा। आयोग ने सलाह दी है कि अभ्यर्थी आवेदन करने से पहले विस्तृत दिशा-निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ लें।
यह भी पढ़ें: RRB ALP Answer Key 2026: आरआरबी असिस्टेंट लोको पायलट परीक्षा की आंसर-की जारी, ऐसे करें डाउनलोड
जुलाई में होगी परीक्षा
आपको बता दें कि UPTET 2026 की परीक्षा जुलाई महीने में आयोजित की जाएगी। आयोग ने साफ किया है कि परीक्षा 2, 3 और 4 जुलाई 2026 को कराई जाएगी। वहीं एडमिट कार्ड की बात करें, तो एडमिट कार्ड 30 जून 2026 तक जारी कर सकते हैं।
आवेदन शुल्क
इस परीक्षा में आवेदन करने के लिए सामान्य और ओबीसी वर्ग के लिए शुल्क ₹1000 (एक पेपर के लिए) तय किया गया है, जबकि एससी/एसटी के लिए ₹500 और दिव्यांगों के लिए ₹300 शुल्क रखा गया है।