Indian Air Force Agniveer Vayu Recruitment: इंडियन एयरफोर्स में अग्निवीर वायु भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। इस भर्ती के लिए आवेदन की शुरुआत 11 जुलाई से होगी। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट agnipathvayu.cdac.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। बता दें कि 2500 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है।
ऐसे कर सकते हैं आवेदन
STEP 1. सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट agnipathvayu.cdac.in पर जाएं।
STEP 2. इसके बाद न्यू रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
STEP 3. रजिस्ट्रेशन होने के बाद नाम, पासवर्ड के साथ लॉग इन करें।
STEP 4. फॉर्म में पासपोर्ट साइज फोटो, सिग्नेचर और अन्य डॉक्यूमेंट्स अटैच करें।
STEP 5. फीस का भुगतान करके फॉर्म प्रिव्यू और सब्मिट करें।
STEP 6. फॉर्म सब्मिट होने के बाद भविष्य के लिए प्रिंट आउट निकालना न भूलें।
11 जुलाई से होगा आवेदन
बता दें कि इस भर्ती के लिए आवेदन की शुरुआत 11 जुलाई 2025 से होगी और आवेदन करने की अंतिम तारीख 31 जुलाई 2025 है। इस भर्ती के लिए परीक्षा की तारीख 25 सितंबर 2025 तय की गई है। अग्निवीर वायु का कार्यकाल 4 साल है। 02 जुलाई 2005 से 02 जनवरी 2009 के बीच जन्मे उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं।
कैसे होगा चयन
सबसे पहले लिखित परीक्षा देनी होगी, फिर फिजिकल, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट आदि चरणों के जरिए अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। बता दें कि अग्निवीर वायु में सेलेक्शन होने के बाद अभ्यर्थियों को अग्निपथ स्कीम के अनुसार 30,000 रुपये प्रति माह सैलरी दी जाएगी, असके अलावा अन्य भत्ते भी मिलेंगे। वहीं, साल के हिसाब से इसमें बढ़ोत्तरी भी की जाएगी।