
MP SET Notification 2025: मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (एमपीपीएससी) ने राज्य पात्रता परीक्षा सेट 2025 (MP SET 2025) का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इसके लिए आवेदन 25 अक्टूबर 2025 से शुरू किए जाएंगे। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.mponline.gov.in या www.mppsc.mp.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन करने की अंतिम तारीख 20 नवंबर 2025 तय की गई है।
इस दिन होगी परीक्षा
आपको बता दें कि इस परीक्षा का आयोजन हायर एजुकेशन डिपार्टमेंट में असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्तियों के लिए किया जाता है। आयोग ने बताया है कि एमपी सेट परीक्षा 11 जनवरी 2026 (रविवार) को आयोजित की जाएगी। परीक्षा हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में आयोजित की जाएगी। बता दें कुल 31 विषयों के लिए परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। जिसमें रसायन विज्ञान, वाणिज्य, संगणक विज्ञान व अनुप्रयोग, अपराधशास्त्र, रक्षा अध्ययन, पृथ्वी व ग्रह विज्ञान, अर्थशास्त्र, अंग्रेजी, भूगोल, हिंदी, इतिहास, गृह विज्ञान, विधि, पुस्तकालय विज्ञान, जीव विज्ञान, प्रबंधन, गणितीय विज्ञान, नृत्य, दर्शनशास्त्र, शारीरिक शिक्षा, भौतिक विज्ञान, राजनीति विज्ञान, मनोविज्ञान, मराठी, संगीत, संस्कृत, समाजशास्त्र जैसे विषय शामिल हैं।
शैक्षणिक योग्यता और आवेदन शुल्क
इस परीक्षा में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से पोस्टग्रेजुएट की डिग्री होना अनिवार्य है। पीजी फाइनल ईयर के स्टूडेंट्स भी अप्लाई कर सकते हैं। वहीं आवेदन शुल्क की बात करें, तो इस परीक्षा में आवेदन करने के लिए जनरल कैटेगरी के उम्मीदवारों को 500 रुपये शुल्क जमा करना होगा। तो वहीं रिजर्व कैटेगरी के लिए फीस अलग-अलग निर्धारित की गई है।