Netflix की लोकप्रिय कोरियन सीरीज Squid Game अब अमेरिका में बड़े पर्दे पर लौटने जा रही है. रिपोर्ट्स के अनुसार, डेविड फिन्चर (David Fincher) द्वारा निर्देशित इस नए स्पिन-ऑफ का शीर्षक Squid Game: America होगा और इसकी शूटिंग फरवरी 2026 में शुरू होने की योजना है. यह घोषणा प्रशंसकों के बीच जोश और उत्सुकता दोनों पैदा कर रही है, क्योंकि यह न सिर्फ मूल सीरीज की लोकप्रियता को आगे बढ़ाएगा, बल्कि उसे एक नए सामाजिक और सांस्कृतिक परिदृश्य में प्रस्तुत करेगा.
शूटिंग का समय और स्थान
फ़िल्म एवं टेलीविजन इंडस्ट्री अलायन्स (Film & Television Industry Alliance, FTIA) की वेबसाइट की लिस्टिंग के मुताबिक, Squid Game: America की शूटिंग 26 फरवरी, 2026 को लॉस एंजेलिस, कैलिफ़ोर्निया में शुरू होगी. यह स्पष्ट संकेत है कि यह प्रोजेक्ट सिर्फ अफवाह नहीं है, बल्कि उत्पादन चरण में आगे बढ़ चुका है.
निर्माण और टीम
नए सीज़न के प्रोड्यूसर्स में Squid Game के मूल निर्माता Hwang Dong-hyuk और Kim Ji-yeon भी शामिल हैं, साथ ही उन्हें डेविड फिन्चर, Zeus Zamani, और Rhett Giles का सहयोग मिलेगा. कहानी की स्क्रिप्ट लिखने का जिम्मा Dennis Kelly के पास है, जो अपनी कलात्मकता और गहराई के लिए जाने जाते हैं. इसका मतलब यह है कि यह स्पिन-ऑफ सिर्फ एक कॉपी नहीं होगा, बल्कि एक स्वतंत्र रूप से विकसित कहानी होगी, जो Squid Game की दुनिया में अमेरिकी संदर्भ को पेश करेगी.
कहानी का स्वरूप और संभावित विषय
रिपोर्ट्स के मुताबिक, Squid Game: America मूल कोरियन श्रृंखला की तरह ही उसी दुनिया (same-world) में सेट किया जाएगा, लेकिन इसमें यह दिखाया जाएगा कि अमरीका में ये घातक खेल कैसे संचालित होते हैं. यह कहानी सीधे रीमेक नहीं है, बल्कि स्पिन-ऑफ के रूप में विकसित की गई है, जिससे यह नए सामाजिक-सांस्कृतिक आयामों की पड़ताल कर सकती है — उदाहरण के लिए, आर्थिक असमानता, अमरीकी पूंजीवाद, और व्यक्तिगत संघर्ष. इतना ही नहीं, Squid Game सीज़न 3 की फिनाले में Cate Blanchett का कैमियो एक recruiter के रूप में हुआ था, जो Los Angeles की गली में ddakji खेल रही थी, माना जा रहा है कि वही भूमिका Squid Game: America में दोहराई जा सकती है.
उम्मीद और चुनौतियाँ
डेविड फिन्चर की जुड़ाव इस प्रोजेक्ट को विशिष्टता देता है, क्योंकि उन्होंने पहले Fight Club, Se7en और Gone Girl जैसी फिल्मों और Mindhunter जैसी सीरीज़ बना कर अपनी कला का लोहा मनवाया है. उनकी शैली और दृष्टिकोण Squid Game की नाटकीयता और सामाजिक व्यंग्य के साथ अच्छी तरह मेल खा सकती है, जिससे यह स्पिन-ऑफ सिर्फ फिर से वही खेल न दिखाए, बल्कि एक नई, जोरदार और चिंतन-उत्तेजक प्रस्तुति हो. हालाँकि चुनौतियाँ भी कम नहीं हैं। अमरीकी संस्करण में मूल की आत्मा को बनाए रखते हुए नई पहचान देना आसान नहीं है। साथ ही, फैन्स की अपेक्षाएँ बहुत ऊँची होंगी, उन्हें न सिर्फ पहले Squid Game की तीव्रता चाहिए, बल्कि वो सामाजिक संदेश भी जो मूल ने बहुत सख़्ती से दिया था.