Government scheme: अगर आप भी शादीशुदा हैं साथ ही रिटायरमेंट के बारे में सोचते रहते हैं तो ये खबर आपके काम की हो सकती है. क्योंकि केन्द्र सरकार सरकारी योजना के तहत शादीशुदा जोड़े को 10 हजार रुपए प्रतिमाह पेंशन के रूप में देती है. हालांकि स्कीम पुरानी है. लेकिन जानकारी के अभाव में आज भी सब लोग इसका लाभ नहीं उठा पाते हैं. स्कीम के तहते जोखिम न के बराबर है. साथ ही कई अन्य सुविधाओं का लाभ भी दिया जाता है. आइये जानते हैं क्या-क्या मिलेंगे निवेशक को लाभ..
उम्र 18 साल होते ही कर सकते हैं निवेश
यहां जिस सरकारी स्कीम की बात हो रही है, उसका नाम है अटल पेंशन योजना .. आपको बता दें कि योजना के तहत उम्र 18 साल होते ही निवेश शुरू किया जा सकता है. अगर आप सिर्फ 5000 हजार रुपए हर माह पेंशन चाहते हैं तो उसके लिए आपको 210 रुपए प्रतिमाह जमा करने होंगे. आपको बता दें कि इसमें ईएमआई तिमाही और छमाही देने का भी प्रावधान है. जानकारी के मुताबिक, अगर आप तिमाही प्लान लेते हैं तो तो 626 रुपये और छह महीने में देने पर 1,239 रुपये देने होंगे. महीने में 1,000 रुपये पेंशन पाने के लिए अगर 18 साल की उम्र में निवेश करते हैं तो मासिक 42 रुपये देने होंगे.
ये है दस हजार पाने का तरीका
अगर पति-पत्नी दोनों निवेश कर रहे हैं तो दोनों को पेंशन मिल सकती है. यानी अगर आप 10 हजार रुपये निवेश करते हैं तो सालना 1,20,000 रुपये और मासिक 10,000 रुपये पेंशन मिलेगी. सरकार की इस स्कीम में 40 साल तक की उम्र तक का व्यक्ति आवेदन कर सकता है. हालांकि, पेंशन निधि विनियामक व विकास प्राधिकरण (PFRDA) ने सरकार से अटल पेंशन योजना (APY) के तहत अधिकतम उम्र बढ़ाने की सिफारिश की हुई है. वहीं इस पेंशन योजना के तहत हर महीने एक फिक्स अमाउंट जमा करना रहता है. इसके बाद रिटायरमेंट के बाद 1 हजार रुपये से 5 हजार रुपये तक की पेंशन हर महीने मिलती है. यानी इस योजना में हर 6 महीने में सिर्फ 1239 रुपए निवेश करने होते हैं. इसके परिणामस्वपरूप 60 साल की उम्र के बाद आजीवन 5000 रुपये महीना यानी 60,000 रुपये सालाना पेंशन की गारंटी सरकार दे रही है.