IRCTC Ladakh Tour Package: कश्मीर की वादियों को मिनी स्विटजरलैंड कहा जाता है. हर
किसी का सपना होता है कि वह अपने जीवन में कम से कम एक बार जरूर धरती के स्वर्ग देखकर आए. लेकिन कई बार बजट या कई अन्य कारणें के चलते लोग इसे टालते रहते हैं. यदि आपके मन में भी कश्मीर या लेह-लद्दाख घूमने का प्लान बनता है तो ये खबर आपके काम की है. क्यों कि आईआरसीटीसी बहुत ही सस्ते में आपको तमाम सुविधाओं के साथ लद्दाख घूमने का मौका दे रहा है... आइये जानते हैं पैकेज में क्या-क्या सुविधाओं का लाभ सैलानियों को मिल रहा है.
ये रहेगा शेड्यूल
IRCTC के इस टूर पैकेज का नाम है MAGNIFICENT LADAKH. इस टूर का पैकेज कोड है SBA08. इसमें आपको 6 रात और 7 दिन लद्दाख की सबसे खूबसूरत जगहों पर घुमाया जाएगा. इसमें लेह, शाम घाटी, नुब्रा, तुर्तुक और पैंगोंग जैसी लोकेशन्स शामिल हैं. इस टूर की शुरुआत 16 जुलाई को बैंगलोर से होगी. यानि ये टूर पैकेज खासकर कर्माटका के लोगों के लिए डिजाइन किया गया है. साथ ही इसमें सुरक्षा व्यवस्था की पूरी जिम्मेदारी भी आईआरसीटीसी की रहेगी..
इतना आएगा खर्च
अब बात किराये की इस टूर पैकेज में अगर आप अकेले ट्रैवल करते हैं. तो आपको 63200 रुपये देने होंगे. वहीं अगर आप दो लोग एक साथ इस टूर पर जाते हैं तो फिर प्रति व्यक्ति 58350 रुपये लगेंगे. वहीं अगर तीन लोगों एक साथ जाते हैं. तो प्रति यात्री 57950 रुपये किराया चुकाना होगा. अगर इस पैकेज की बुकिंग की बात की जाए तो आप इसे IRCTC की टूरिज्म वेबसाइट https://www.irctctourism.com/ पर जाकर बुक कर सकते हैं. या फिर रेलवे टूरिज्म बुकिंग काउंटर जा सकते हैं. वहां आप इस बारे में और जानकारी हासिल कर सकते हैं.