Aadhaar Update: आधार कार्ड सबसे अहम डॉक्यूमेंट में से एक है। आधार कार्ड के बिना आप किसी भी योजना का लाभ नहीं उठा सकता है, न ही आप सिम कार्ड खरीद सकते हैं। आधार कार्ड में कई अहम जानकारियां होती हैं। कई बार लोग आधार कार्ड को अपडेट करवाते हैं, नाम से लेकर पता तक, कई बदलाव कराए जा सकते हैं। इतना ही नहीं, आप अपनी जन्म तिथि को भी बदल सकते हैं। लेकिन अब आप ऐसा नहीं कर सकते हैं, जी हां सरकार ने बार-बार जन्मतिथि में बदलाव को रोकने के लिए नया नियम लागू किया है।
फ्रॉड रोकने के लिए उठाया गया कदम
बता दें कि आधार कार्ड जारी करने वाली संस्था UIDAI अब आधार और नकली UID नंबरों से होने वाले फ्रॉड को रोकने के लिए सख्त कदम उठाने जा रही है। ET की रिपोर्ट के अनुसार, UIDAI के CEO भुवनेश कुमार ने बताया कि जन्मतिथि और बायोमेट्रिक्स में बार-बार बदलाव को रोका जाएगा। उन्होनें बताया कि गलत फोटो और बायोमेट्रिक्स के इस्तेमाल को रोकने के लिए UIDIA द्नारा कई उपाय किए जाएंगे। UIDAI अन्य सरकारी डेटाबेस से जानकारी वेरिफाई करेगा।
गलत तरीके से इस्तेमाल कर रहे थे लोग
भुवनेश कुमार ने बताया कि यह कदम आधार कार्ड की सुरक्षा को बनाए रखने के लिए उठाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि लोग आधार कार्ड का गलत तरीके से इस्तेमाल कर रहे हैं, इसलिए इसे रोकना जरूरी है। साथ ही उन्होंने बताया कि अगर किसी को जन्मतिथि बदलनी है, तो उसे पहले ओरिजिनल बर्थ सर्टिफिकेट में जन्मतिथि बदलवानी होगी। UIDAI द्नारा दूसरे बर्थ सर्टिफिकेट को मान्यता नहीं दी जाएगी।
फिंगरप्रिंट अपडेट पर भी विचार
वहीं, भुवनेश कुमार ने बताया कि UIDAI फिंगरप्रिंट अपडेट करने की संख्या को सीमित करने पर भी विचार कर रहा है। उन्होनें कहा कि बुजुर्ग लोगों के लिए फिंगरप्रिंट अपडेट करना ठीक है, क्योंकि उनकी उंगलियों के निशान बदल सकते हैं। लेकिन युवाओं के लिए बार-बार फिंगरप्रिंट अपडेट करने का कोई मतलब नहीं है।