CYBER CALLER TONE: बॉलीवुड एक्टर अमिताभ बच्चन की आवाज़ में साइबर क्राइम से बचने के लिए चलाई जा रही कॉलर ट्यून को सरकार अब बंद कतने जा रही है। यह कॉलर ट्यून हर मोबाइल कॉल लगने से पहले लगभग 40 सेकंड तक बजती थी यह लोगों के लिए उनकी दिनचर्या मे एक बड़ी समस्या बन गया था। उपभोक्ताओं की शिकायतों को ध्यान में रखकर संचार मंत्रालय ने एक्शन लेते हुए इसे बंद करने का यह बड़ा कदम उठाया है। हाल ही में जैसे इसके बंद होने की जानकारी मिली तो यूजर्स ने चैन की सांस ली है। सोशल मीडिया पर इस खबर को लेकर यूजर्स में जबरदस्त रिएक्शन देखने को मिल रहा है।
क्यों शुरू हुई थी यह कॉलर ट्यून
भारत सरकार ने देश में बढ़ रहे साइबर अपराध के मामलों को देखते हुए टेलीकॉम कंपनियों को निर्देश दिए थे कि हर कॉल से पहले एक जागरूकता संदेश चलाया जाए। इस संदेश के माध्यम से लोगों को फर्जी कॉल्स, फिशिंग और अनजान लिंक या OTP साझा न करने की सलाह दी जाती थी। यह पहल शुरू में काफी सराहनीय मानी गई थी क्योंकि देश में हर दिन हजारों लोग साइबर अपराधों का शिकार हो रहे थे।
संचार मंत्रालय ने जनता की शिकायतों पर लिया एक्शन
काफी समय से लोग सोशल मीडिया पर इस कॉलर ट्यून को बंद करने की मांग कर रहे थे। कई यूज़र्स ने इसे "झुंझलाहट" और "अनावश्यक देरी" का कारण बताया। और अमिताभ बच्चन पर भी कमेंट कर दिए। इस कॉलर ट्यून सभी इतने परेशान हो गए कि इस मुद्दे को केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के समक्ष उठाया। उन्होंने मंत्री को बताया कि आपातकालीन स्थिति में जैसे एम्बुलेंस या पुलिस को कॉल करने में, इस ट्यून के कारण देरी होती है जिसके गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं।