NPS: अगर आपको भी लगता है कि जब रिटायरमेंट हो जाएगा तो रोजमर्रा का जीवन कैसे कटेगा. यानि आपको उस वक्त को लेकर खर्च पानी की टेंशन रहती हैं तो ये खबर आपके चेहरे पर खुशी लाने के लिए काफी है. क्योंकि यहां जिस स्कीम की हम बात कर रहे हैं उसमें सिर्फ 200 रुपए रोज बचाकर आप 50000 रुपए तक की पेंशन हर माह पा सकते हैं. साथ ही स्कीम में जोखिम भी न के बराबर है. आपको बता दें कि स्कीम से जुड़ने के बाद आपको कई अन्य फायदे भी मिलेंगे. जैसे मैच्योरिटी पर आप 40 फीसदी धनराशि निकाल भी सकते हैं. साथ ही शेष धनराशि आपको पेंशन के रूप में प्रतिमाह मिलती रहेगी.
इतना मिलेगा रिटर्न
आपको बता दें कि नेशनल पेंशन सिस्टम एक सरकारी स्कीम है. इसलिए जोखिम का सवाल ही नहीं उठता. क्योंकि इसका शेयर मार्केट से दूर तक कोई लेना-देना नहीं होता है. वहीं नेशनल पेंशन स्कीम के तहत पीपीएफ या फिक्स्ड डिपॉजिट से अधिक रिटर्न मिलता है.जिसमें एक्टिव और ऑटो चॉइस विकल्प सब्सक्राइबर्स को दिये जाते हैं. यानि मैय्योरिटी होने पर भी निवेशक पूरा धनराशि नहीं निकाल पाएगा. उसे सिर्फ कुल धनराशि का 40 फीसदी हिस्सा ही दिया जाएगा. शेष धनराशि आपको पेंशन के रूप में ही मिलेगी.
ये है मंथली 50 हजार पाने का फॅार्मूला
रिटायरमेंट के बाद प्रतिमाह 50,000 रुपए पाने के लिए आपको प्रतिदिन 200 रुपए की बचत करनी होगी. जिसके बाद आपका प्रतिमाह 6000 रुपए जमा होता रहेगा. यदि आप 24 साल की उम्र से निवेश करना शुरु करते करते हैं तो 36 साल तक निवेश करने पर आपके 25,92,000 रुपए जमा हो जाते हैं. अब इस पर आपको 10 फीसदी रिटर्न मिलेगा तो कुल 2,54,50,906 रुपए हो जाते हैं. एक्सपर्ट के मुताबिक कुल रकम पर 40 फीसदी हिस्सा एन्युटी का लगाया जाता है तो ये रकम 1.52 करोड़ रुपए हो जाती है. जिसके बाद इसी रकम में से रिटायरमेंट के बाद आपको पेंशन प्रतिमाह 50 हजार रुपए जिंदगीभर मिलती रहेगी.