NTA Recruitment 2026: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) में नौकरी करने का शानदार मौका है। एनटीए ने मीडिया, कम्युनिकेशन, डेटा और रिसर्च फील्ड से जुड़े प्रोफेशनल्स के लिए भर्ती का ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के जरिए वीडियो एडिटर कम ग्राफिक डिजाइनर, इंग्लिश कंटेंट राइटर, डेटा एनालिस्ट कम मीडिया मॉनिटरिंग एग्जीक्यूटिव, रिसर्चर और जनरल मैनेजर जैसे पदों पर भर्ती की जाएगी। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तारीख 21 अगस्त 2026 तय की गई है।
इन पदों पर होगी भर्ती
आपको बता दें कि इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 4 पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। जिसमें वीडियो एडिटर कम ग्राफिक डिजाइनर के 1 पद, इंग्लिश कंटेंट राइटर के 1 पद, डेटा एनालिस्ट कम मीडिया मॉनिटरिंग एग्जीक्यूटिव के पद और रिसर्चर और जनरल मैनेजर के 1 शामिल हैं।
यह भी पढ़ें: UP School News: हर महीने स्कूलों का दौरा करेंगे IAS-IPS अधिकारी, UPSC-NEET से लेकर स्टार्टअप तक के देंगे टिप्स
कैसे करें आवेदन
इस भर्ती में आवेदन करने के लिए सबसे पहले उम्मीदवार NTA की ऑफिशियल वेबसाइट nta.ac.in पर जाएं। इसके बाद वहां संबंधित भर्ती विज्ञापन का लिंक खोले और एप्लीकेशन फॉर्म डाउनलोड करें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी अच्छे से दर्ज करें और जरूरी डॉक्यूमेंट्स सर्टिफिकेट फॉर्म से अटैच करें। अंत में आवेदन ईमेल के माध्यम से [email protected] पर भेंजे।
2 साल का होगा कॉन्ट्रैक्ट
आपको बता दें कि यह भर्ती कॉन्ट्रैक्ट बेसिस पर की जाएगी। शुरुआत में कॉन्ट्रैक्ट 2 साल का होगा, लेकिन आपके परफॉर्मेंस और जरूरत के अधार पर उसे आगे बढ़ाया जा सकता है। इस भर्ती में चयनित उम्मीदवारों का NTA हेडक्वार्टर, नई दिल्ली में चयन होगा। वहीं, सैलरी इंडस्ट्री स्टैंडर्ड और कैंडिडेट की एलिजिबिलिटी व एक्सपीरियंस के अनुसार दी जाएगी।