NTA Subject Expert Vacancy: नीट पेपर लीक मामले के बाद नेशनल टेस्टिंग एजेंसी में कई तरह के बदलाव हुए हैं। एजेंसी के ज्यादातर स्टाफ को बदलने के बाद अब नई भर्तियां शुरू हो गई है। एनटीए ने परीक्षाओं के पेपर तैयार करने और उनकी क्वालिटी सुधारने के लिए सब्जेक्ट एक्सपर्ट्स और ट्रांसलेशन रिव्यूअर्स के पदों पर भर्ती निकाली है। इसके लिए अनुभवी टीचर्स, रिसर्चर्स और रिटायर्ड प्रोफेसर्स एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट nta.ac.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तारीख 9 अक्टूबर 2026 तय की गई है।
सब्जेक्ट एक्सपर्ट्स का क्या होगा काम
सब्जेक्ट एक्सपर्ट्स का मुख्य काम आने वाली परीक्षाओं के लिए उच्च गुणवत्ता वाले प्रश्न तैयार करना होगा। सिलेबस के हिसाब से ऐसे सवाल बनाना जो छात्र की समझ और लॉजिक का परीक्षण करें। इसके अलावा ये देखना कि सवाल सही हैं या नहीं, उनमें कोई गलती या कन्फ्यूजन तो नहीं है। साथ ही ये देखना कि पेपर न तो बहुत ज्यादा कठिन हो और न ही बहुत ज्यादा आसान, बिल्कुल बैलेंस्ड क्वेश्चन हों।
यह भी पढ़ें: GAIL Recruitment 2027: GAIL में एग्जीक्यूटिव ट्रेनी पदों पर भर्ती, जानें कौन कर सकता है आवेदन
ट्रांसलेशन रिव्यूअर्स को क्या करना होगा
NTA देश की बड़ी परीक्षाएं 13 अलग-अलग भारतीय भाषाओं में आयोजित कराती है, जिसमें अनुवाद के लिए एआई का इस्तेमाल किया जाता है। ट्रांसलेशन में गड़बड़ी से बचने के लिए ह्यूमन रिव्यू अनिवार्य किया गया है। ट्रांसलेशन रिव्यूअर्स को एआई द्वारा 13 भारतीय भाषाओं में किए गए अनुवाद की बारीकी से जांच करना होगा। इसके अलावा अनुवाद में सही अर्थ और भाषा की शुद्धता सुनिश्चित करना होगा। साथ ही क्षेत्रीय भाषाओं के पेपर्स में गलतियों को खत्म कर परीक्षा प्रणाली को मजबूत बनाना होगा।
कौन कर सकता है आवेदन
इस भर्ती प्रक्रिया के तहत रिटायर्ड प्रोफेसर, स्कूल टीचर्स, भाषा विशेषज्ञ और अपने विषय के अनुभवी एक्सपर्ट्स आवेदन कर सकते हैं। एनटीए के अनुसार देश की प्रतिष्ठित परीक्षाओं की विश्वसनीयता और गुणवत्ता सुधारने का यह बेहतरीन मौका है।