CUET UG Admit Card 2026 OUT: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी की ओर से CUET UG 2026 परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। जो भी उम्मीदवार परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वे एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाकर सीयूईटी यूजी परीक्षा का एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए लॉगिन डिटेल दर्ज करनी होगी।
एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?
1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाएं।
2. इसके बाद एडमिट कार्ड से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
3. अपना एप्लिकेशन नंबर और जन्मतिथि/पासवर्ड दर्ज करें।
4. सिक्योरिटी पिन डालकर सबमिट करें।
5. आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा, इसे डाउनलोड करें और प्रिंटआउट निकाल लें।
एडमिट कार्ड ले जाना अनिवार्य
बता दें कि एडमिट कार्ड में उम्मीदवार का नाम, रजिस्ट्रेशन नंबर, रोल नंबर, परीक्षा की तारीख और समय, परीक्षा केंद्र का नाम और पता सहित कई जरूरी जानकारी दी होती हैं। इसे डाउनलोड करने के बाद अच्छे से जांच लें। एडमिट कार्ड महत्वपूर्ण दस्तावेज है। परीक्षा के दिन एडमिट कार्ड के साथ-साथ एक वैलिड फोटो आई़डी ले जाना अनिवार्य है। बिना एडमिट कार्ड और फोटो आईडी के परीक्षा के दिन परीक्षा हॉल में प्रवेश नहीं मिलेगा।
यह भी पढ़ें: UPSSSC JE Answer Key 2026: यूपी जूनियर इंजीनियर परीक्षा की आंसर की जारी, इस लिंक से करें डाउनलोड
इस दिन होगी परीक्षा
आपको बता दें कि CUET UG 2026 परीक्षा का आयोजन 11 मई 2026 से 31 मई 2026 तक किया जाएगा। यह परीक्षा पूरी तरह से कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) मोड में होगी, जो भारत के विभिन्न राज्यों के साथ-साथ विदेशों में भी निर्धारित केंद्रों पर संपन्न होगी। परीक्षा की अवधि कुल तीन घंटे निर्धारित की गई है। परीक्षा में प्रत्येक पेपर से कुल 50 सवाल पूछे जाएंगे। परीक्षा में प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक अंक की नेगेटिव मार्किंग भी की जाएगी।
क्यों होती है CUET UG परीक्षा
आपको बता दें कि इस परीक्षा के माध्यम से देश की कई बड़ी सेंट्रल यूनिवर्सिटी और दूसरी यूनिवर्सिटी में अंडरग्रेजुएट कोर्स में एडमिशन दिया जाता है। इसमें यूनिवर्सिटी ऑफ़ दिल्ली,बनारस हिंदू विश्वविद्यालय, जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय, जामिया मिलिया इस्लामिया, अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय समेत कई विश्वविद्यालय शामिल हैं।