UGC NET Admit Card 2025 Link: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से दिसंबर सेशन की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। जो भी उम्मीदवार परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करना होगा। उम्मीदवार यहां बताए स्टेप्स को फॉलो कर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
STEP 1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाएं।
STEP 2. इसके बाद एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
STEP 3. अब रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।
STEP 4. आपका एडमिट कार्ड आपकी स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
STEP 5. अब आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
इस दिन होगी परीक्षा
आपको बता दें कि एनटीए की ओर से यूजीसी नेट दिसंबर 2025 परीक्षा 31 दिसंबर, 2, 3, 5, 6 और 7 जनवरी 2026 तक आयोजित करवाई जाएगी। सभी अभ्यर्थियों को बात दें कि ये एडमिट कार्ड 31 दिसंबर की परीक्षा के लिए जारी किए गए हैं। आगे आने वाली परीक्षा तिथियों के अनुसार एडमिट कार्ड 4 दिन पूर्व जारी होंगे।
परीक्षा का आयोजन दो शिफ्ट में किया जाएगा। पहली शिफ्ट का आयोजन सुबह 9 बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक किया जाएगा। वहीं दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक आयोजित की जाएगी।
सीबीटी मोड में होगी परीक्षा
बता दें कि यह परीक्षा कंप्यूटर आधारित (CBT) मोड में आयोजित होगी। इसमें कुल 150 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे, जिनके लिए 300 अंक निर्धारित हैं। परीक्षा में दो पेपर होंगे और दोनों के के बीच कोई ब्रेक नहीं मिलेगा। परीक्षा की अवधि कुल 3 घंटे की होगी। भाषा से जुड़े विषयों को छोड़कर प्रश्न पत्र हिंदी और अंग्रेजी में होगा।