NTA UGC NET E-Certificate: यूजीसी नेट जून 2026 परीक्षा में पास होने वाले उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने परीक्षा के ई-सर्टिफिकेट जारी कर दिए हैं। जिन छात्रों ने जेआरएफ, असिस्टेंट प्रोफेसर या पीएचडी एडमिशन की पात्रता हासिल की है, वे अब अपना सर्टिफिकेट आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। यह ई-सर्टिफिकेट आगे कॉलेज एडमिशन, रिसर्च और नौकरी के आवेदनों के दौरान काम आ सकता है, इसलिए उम्मीदवारों को इसे डाउनलोड करके सुरक्षित रखने की सलाह दी गई है।
एनटीए ने जारी की 4 कैटेगरी
बता दें कि उम्मीदवारों के प्रदर्शन के आधार पर एनटीएन ने चार तरह के ई-सर्टिफिकेट जारी किए हैं। इनमें सिर्फ जेआरएफ, जेआरएफ के साथ असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए एलिजिबिलिटी, असिस्टेंट प्रोफेसर और पीएचडी एडमिशन के लिए पात्रता और सभी पीएचडी एडमिशन वाली कैटेगरी शामिल है। उम्मीदवार को उसकी योग्यता के हिसाब से ही ई-सर्टिफिकेट मिलेगा।
कैसे डाउनलोड करें ई-सर्टिफिकेट
1. सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाएं।
2. इसके बाद UGC NET June 2026 E-Certificate के लिंक पर क्लिक करें।
3. मांगी गई लॉगिन डिटेल्स दर्ज करें।
4. आपका ई-सर्टिफिकेट स्क्रीन पर आ जाएगा।
5. सर्टिफिकेट में अपना नाम और कैटेगरी ध्यान से चेक करें और इसे डाउनलोड करके प्रिंट निकाल लें।
यह भी पढ़ें: DU FSS 2026: डीयू में 100% तक फीस माफी का मौका, 13 अक्टूबर से पहले ऐसे करें आवेदन
डाउनलोड करने में परेशानी आए तो क्या करें?
अगर किसी उम्मीदवार को सर्टिफिकेट डाउनलोड करने में कोई समस्या आ रही है, तो वे एनटीए को ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं। इसके लिए [email protected] पर अपनी परीक्षा और आवेदन से जुड़ी जानकारी भेजकर सहायता ली जा सकती है।
कब हुई थी परीक्षा
बता दें कि यूजीसी नेट जून परीक्षा का आयोजन 22, 23, 24, 25, 29 और 30 जून और 5 जुलाई को किया गया था। इसके बाद इंग्लिश, कॉमर्स और सोशियोलॉजी विषयों के लिए 9 और 10 सितंबर को दोबारा परीक्षा कराई गई। वहीं 84 विषयों के रिजल्ट 28 अगस्त को जारी किए गए और दोबारा हुई परीक्षा के रिजल्ट 17 सितंबर को जारी किए गए थे।