NEET PG 2025: नीट पीजी परीक्षा के लिए आवेदन कर चुके लाखों उम्मीदवारों को एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड को लेकर बेसब्री से इंतजार है। नीट पीजी एमबीबीएस के बाद मेडिकल के स्पेशलाइजेशन कोर्सेस में एडमिशन के लिए परीक्षा को पास करना जरूरी होता है। इस साल नीट पीजी परीक्षा 15 जून 2025 को होगी। नीट पीजी एग्जाम सिटी स्लिप आज जारी की जाएगी। नीट पीजी एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप 2025 ऑफिशियल वेबसाइट natboard.edu.in पर जल्द अपलोड कर दी जाएगी। वहीं नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन की दूसरी ऑफिशियल वेबसाइट nbe.edu.in पर भी एग्जाम सिटी स्लिप चेक कर सकते हैं। नीट पीजी सिटी इंटिमेशन स्लिप 2025 जारी होने के बाद आप चेक कर सकते हैं कि परीक्षा किस शहर में होगी। नीट पीजी एडमिट कार्ड भी जल्द जारी होने वाले हैं। नीट पीजी सिटी इंटिमेशन स्लिप और एडमिट कार्ड में अंतर है। मेडिकल प्रवेश परीक्षा में शामिल होने के लिए नीट पीजी एडमिट कार्ड 2025 होना भी जरूरी
नीट पीजी एग्जाम सिटी स्लिप कैसे कर सकते हैं डाउनलोड -
1- नीट पीजी एग्जाम सिटी स्लिप 2025 डाउनलोड करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट natboard.edu.in या nbe.edu.in पर विजिट करें.
2- फिर होमपेज पर नीट पीजी ऑप्शन पर क्लिक करें
3- फिर इसके बाद मे एग्जाम सिटी स्लिप के एक्टिव लिंक पर क्लिक करना होगा.
4- अब मांगी गई डिटेल भर करके सबमिट कर दो
5- इतना करते ही नीट पीजी एग्जाम सिटी स्लिप स्क्रीन पर आ जाएगी इसे डाउनलोड कर प्रिंटआउट भी निकाल लें.
नीट पीजी एडमिट कार्ड 2025 कब आएगा?-
नीट पीजी एडमिट कार्ड 11 जून 2025 को जारी होगा।नीट पीजी एडमिट कार्ड 2025 के बिना परीक्षा भवन में एंट्री नहीं दी जाएगी। नीट पीजी 2025 एडमिट कार्ड से जुड़े सभी अपडेट्स जानने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट natboard.edu.in या nbe.edu.in विजिट करें। NBEMS ने पहले जो शेड्यूल जारी किया था, उसके मुताबिक नीट पीजी एडमिट कार्ड 11 जून को आएगा । 15 जून परीक्षा होगी और नीट पीजी रिजल्ट 15 जुलाई तक जारी होने की संभावना है।