NEET UG 2026: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से नीट यूजी री-एग्जाम की आंसर-की जारी होने के बाद अब ओएमआर रिस्पॉन्स शीट भी जारी कर दी गई है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाकर अपनी लॉगिन डिटेल की मदद से इसे डाउनलोड कर सकते हैं। इसके साथ OMR शीट में किसी भी गलती पर आपत्ति दर्ज कराने की सुविधा भी शुरू कर दी गई है।
कैसे डाउनलोड करें ओएमआर शीट ?
1. सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं।
2. अब विंडो ओपन होने पर OMR शीट लिंक पर क्लिक करें।
3. एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड का इस्तेमाल करके लॉग इन करें।
4. OMR शीट PDF डाउनलोड करें।
इस दिन तक दर्ज कर सकते हैं आपत्ति
अगर किसी उम्मीदवार को OMR शीट में दर्ज आंसरों को लेकर कोई गलती दिखाई देती है तो वह 15 जुलाई तक ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करा सकता है। उम्मीदवारों को आपत्ति दर्ज कराने के लिए प्रत्येक प्रश्न 200 रुपये का शुल्क जमा करना होगा। वहीं, अगर जांच में आपत्ति सही पाई जाती है तो प्रति प्रश्न जमा किए गए 200 रुपये वापस कर दिए जाएंगे। शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग के माध्यम से किया जा सकता है। निर्धारित समय सीमा के बाद या प्रोसेसिंग शुल्क के बिना कोई भी चैलेंज स्वीकार नहीं किया जाएगा।
अनुमानित स्कोर का लगाया जा सकता है अनुमान
नीट यूजी 2026 री-एग्जाम ओएमआर शीट रिजल्ट घोषित होने से पहले कैंडिडेट्स को उनके प्रदर्शन का मूल्यांकन करने में मदद करती है। कैंडिडेट्स ऑफिशियल मार्किंग स्कीम का इस्तेमाल करके अपने अनुमानित स्कोर का अनुमान लगा सकते हैं।
यह भी पढ़ें: CSIR NET June 2026 Admit Card: सीएसआईआर यूजीसी नेट जून परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, इस लिंक से करें डाउनलोड
कब तक आ सकता है रिजल्ट
एनटीए ने साफ किया है कि यह सुविधा केवल OMR रिस्पॉन्स पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए है। प्रोविजनल आंसर-की पर आपत्ति की प्रक्रिया पहले ही पूरी की जा चुकी है। वहीं सभी आपत्तियों की समीक्षा के बाद फाइनल आंसर-की जारी की जाएगी। इसके बाद नीट यूजी 2026 री-एग्जाम का रिजल्ट 20 जुलाई के आसपास घोषित किए जा सकते हैं।
इस दिन हुई थी परीक्षा
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने नीट यूजी री-एग्जाम 2026 का आयोजन 21 जून को किया था। परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 05:15 बजे तक आयोजित की गई है। नीट यूजी परीक्षा में 20 लाख से अधिक परीक्षार्थी शामिल हुए थे। इससे पहले नीट यूजी परीक्षा 3 मई को आयोजित की गई थी, जिसकी अनंतिम उत्तर कुंजी 6 मई को जारी की गई। लेकिन पेपर लीक मामला सामने आने के बाद पेपर को रद्द कर दिया गया था।