JEE Main 2026 Result: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से जेईई मेन परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। जो भी उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं। जेईई मेन 2026 का रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को अपना लॉगिन डिटेल दर्ज करना होगा। उम्मीदवार यहां बताए गए स्टेप्स को फॉलो कर रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
ऐसे डाउनलोड कर सकेंगे रिजल्ट
STEP 1. सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
STEP 2. इसके बाद रिजल्ट से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
STEP 3. अपना एप्लिकेशन नंबर और पासवर्ड डालें।
STEP 4. आपका रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
STEP 5. अब आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
12 कैंडिडेट्स ने 100 पर्सेंटाइनल का किया स्कोर
आपको बता दें कि जेईई मेन 2026 सेशन 1 परीक्षा में 12 कैंडिडेट्स ने 100 पर्सेंटाइल का स्कोर किया है। जिसमें राजस्थान के कोटा जिले के रहने वाले अर्णव गौतम ने 300 में से 300 नंबर हासिल किए हैं। अर्णव के अलावा राजस्थान के दो और कैंडिडेट्स ने जेईई मेन में 100 पर्सेंटाइनल स्कोर किया है।
यह भी पढ़ें: CBSE बोर्ड 2026: पहली परीक्षा बनी 'मेन एग्जाम', 10वीं के छात्रों के लिए बोर्ड ने जारी किए कड़े निर्देश
इस दिन हुई थी परीक्षा
बता दें कि जेईई मेन 2026 सेशन 1 एग्जाम का आयोजन 21 से लेकर 29 जनवरी तक करवाया गया था। जेईई मेन 2026 की परीक्षा कंप्यूटर बेस्ड मोड में हुई थी। परीक्षा संपन्न होने के बाद 4 फरवरी को नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा प्रोविजनल आंसर की जारी की गई थी, जिस पर 6 फरवरी तक ऑब्जेक्शन दर्ज करने का मौका दिया गया था। अब छात्रों का रिजल्ट जारी होने का इंतजार खत्म होने वाला है।
सेशन 2 फॉर्म भरने की लास्ट डेट
आपको बता दें कि अगर सेशन 1 परीक्षा में कोई उम्मीदवार अच्छी रैंक प्राप्त नहीं कर पाता है, तो वे सेशन 2 परीक्षा के लिए अप्लाई कर सकते हैं। सेशन 2 आवेदन पत्र भरने की लास्ट डेट 25 फरवरी निर्धारित है। दूसरे सत्र की परीक्षा का आयोजन 2 अप्रैल से 9 अप्रैल 2026 तक करवाया जाएगा।