NTA Exam Calendar 2026-27: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने दिसंबर 2026 से अप्रैल 2027 के बीच होने वाली कई बड़ी परीक्षाओं की तारीखों में बदलाव किया है। प्रशासनिक कारणों के चलते यह फैसला लिया गया है। जिन छात्रों ने इन परीक्षाओं के लिए आवेदन किया है, वे अब पुराने शेड्यूल के बजाय नए संशोधित कैलेंडर के हिसाब से अपनी तैयारी की योजना बनाएं। नया कैलेंडर एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट nta.ac.in पर जारी कर दिया गया है। आइए जानते हैं किन-किन परीक्षाओं की तारीखें बदली है।
किन परीक्षा की तारीखें बदली हैं
JEE Main 2027 (सेशन—1)- यह परीक्षा पहले 22-24 और 28-30 जनवरी 2027 को होनी थी। अब नए शेड्यूल के मुताबिक इसका आयोजन 20 से 24 जनवरी और 28 जनवरी 2027 को होगा।
JEE Main 2027 (सेशन—2)- एनटीए ने दूसरे सेशल का शेड्यूल भी जारी किया है, जिसके तहत यह परीक्षा 2 अप्रैल से 7 अप्रैल 2027 के बीच होगी।
यूजीसी नेट (दिसंबर सत्र)- यह परीक्षा पहले 14 से 19 दिसंबर तक होनी थी, जो अब 14 से 18 दिसंबर और 21 दिसंबर को आयोजित की जाएगी।
सीएसआईआर नेट- दिसंबर सेशन की यह परीक्षा पहले 20-21 दिसंबर को प्रस्तावित थी, जो अब बदलकर 19, 22 और 27 दिसंबर को होगी।
CUET PG 2027- पोस्ट ग्रेजुएट कोर्सेज में एडमिशन के लिए होने वाली यह परीक्षा मार्च 2027 में अलग-अलग तारीखों 22-5 मार्च, 8-9 मार्च, 12 मार्च, 15-19 मार्च, 24-25 मार्च और 29-31 मार्च पर आयोजित की जाएगी।
इन परीक्षाओं की तारीखों में कोई बदलाव नहीं
राष्ट्रीय इंडियन मिलिट्री कॉलेज (RIMC)- 6 दिसंबर 2026
SWAYAM परीक्षा- 8 से 12 दिसंबर 2026
राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल-13 दिसंबर 2026
आर्मी कैडेट्स कॉलेज- 4 जनवरी 2027
श्रेष्ठा NETS और NIFT एडमिशन परीक्षा- 10 जनवरी 2027
ऑल इंडिया सैनिक स्कूल एंट्रेंस एग्जाम- 31 जनवरी 2027 CMAT 2027- 7 फरवरी 2027
यह भी पढ़ें: जामिया में चुनाव के ऐलान के बाद भी प्रदर्शन जारी, छात्र बोले- सिर्फ आश्वासन नहीं, पक्की तारीख बताओ!
तारीखों में बदलाव क्यों किया गया
एनटीए के अनुसार, यह बदलाव प्रशासनिक कारणों के चलते किया गया है। हालांकि एजेंसी की तरफ से इसके पीछे कोई विस्तृत वजह नहीं बताई गई है। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे किसी भी तरह के भ्रम से बचने के लिए पुराने कैलेंडर की बजाय सीधे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ही नया शेड्यूल देखें।