
JEE MAIN 2026: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने जेईई मेन 2026 की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए एक अहम नोटिस जारी किया है। एनटीए ने छात्रों को सुझाव दिया है कि वे आवेदन करने से पहले अपने जरूरी डॉक्यूमेंट चेक और अपडेट कर लें। बता दें कि पहले सत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन अक्टूबर 2025 से शुरू होंगे। परीक्षा दो सत्रों में आयोजित की जाएगी। पहला सेशन जनवरी 2026 में और दूसरा अप्रैल 2026 में होगा।
जरूरी डॉक्यूमेंट्स चेक कर लें
आपको बता दें कि एनटीए ने जारी नोटिस में कहा है कि छात्र अभी से अपने जरूरी डॉक्यूमेंट्स चेक कर लें और अगर कहीं कोई गलती है, तो उसे सुधार लें। ऐसा इसलिए ताकि फॉर्म भरते समय या बाद में एडमिशन प्रोसेस के दौरान कोई दिक्कत न आए।
इन चीजों में कर लें सुधार
आधार कार्ड- नाम, जन्मतिथि (10वीं सर्टिफिकेट के अनुसार होना चाहिए), फोटो, पता और पिता का नाम सही होना चाहिए।
UDID कार्ड (PWD स्टूडेंट्स के लिए)- अगर आप डिसएबल्ड कैटेगरी में आते हैं तो UDID कार्ड वैध और अपडेटेड होना चाहिए। वहीं अगर आपका कार्ड एक्सपायर हो गया है, तो उसे रिन्यू करा लें।
श्रेणी प्रमाण पत्र- EWS/ SC/ ST/ OBC-NCL वर्ग के छात्र अपना कैटेगरी प्रमाण पत्र नया बनवा लें या अपडेट करवा लें।
दो सत्रों में आयोजित होगी परीक्षा
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक जेईई मेन 2026 की परीक्षा दो सत्रों में आयोजित की जाएगी। पहले सेशन की परीक्षा जनवरी 2026 में वहीं दूसरे सेशन का एग्जाम अप्रैल 2026 में संपन्न करवाया जाएगा। वहीं, पहले सेशन के लिए आवेदन प्रक्रिया अक्टूबर 2025 माह में स्टार्ट कर दिए जाएंगे। उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन जेईई मेन वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर कर सकेंगे। बता दें कि जेईई मेन NIT, IIIT और अन्य केंद्रीय तकनीकी कॉलेजों में प्रवेश का रास्ता होता है।