UGC NET June 2026 Re-Exam: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने यूजीसी नेट जून 2026 के री-एग्जाम की प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी है। जो भी उम्मीदवार इंग्लिश, कॉमर्स और सोशियोलॉजी विषयों के री-एग्जाम में शामिल हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। उम्मीदवार अपनी आंसर की के साथ रिकॉर्डेड रिस्पांस भी देख सकते हैं।
क्यों हुई थी दोबारा परीक्षा
आपको बता दें कि यूजीसी नेट जून 2026 री-एग्जाम इंग्लिश, कॉमर्स और सोशियोलॉजी विषयों के लिए 9 और 10 सितंबर 2026 को देश के अलग-अलग परीक्षा केंद्र पर आयोजित की गई थी। इस परीक्षा में प्रश्न पत्रों में टाइपिंग की गलतियां, अनुवाद की समस्याएं और भाषा से जुड़ी गड़बड़ियां सामने आई थी। इसके बाद तीनों विषयों की परीक्षा दोबारा करने का निर्णय लिया गया था।
कब तक दर्ज करा सकते हैं आपत्ति
प्रोविजनल आंसर-की डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवार अपने प्रश्न उत्तरों का मिलान कर सकते हैं। वहीं अगर किसी उम्मीदवारों को किसी उत्तर में कोई गलती दिखती है, तो वे आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। आपत्ति दर्ज करने के लिए उम्मीदवारों को प्रति प्रश्न 200 रुपये जमा करना होगा। बता दें उम्मीदवार 13 सितंबर रात 11:59 बजे तक आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। एनटीए ने स्पष्ट किया है कि तय समय के बाद किसी भी तरह की आपत्ति को एक्सेप्ट नहीं किया जाएगा।
यह भी पढ़ें: DU Hostel Seats: सत्य निकेतन हादसे के बाद DU में बढ़ेंगी 12,754 हॉस्टल सीटें, 3 महीने में पूरा होगा काम
कैसे दर्ज कराएं आपत्ति?
1. सबसे पहले यूजीसी नेट की ऑफिशियल वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाएं।
2. इसके बाद जून 2026 प्रोविजनल आंसर की से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।
3. अपना एप्लीकेशन नंबर और जन्म तिथि (या पासवर्ड) डालकर लॉगिन करें।
4. स्क्रीन पर अपनी रिस्पॉन्स शीट और आंसर-की देखें।
5. जिस प्रश्न पर आपत्ति है, उसे चुनें और सपोर्टिंग डॉक्यूमेंट अपलोड करें।
6. प्रति प्रश्न ₹200 की फीस का ऑनलाइन भुगतान करके फॉर्म सबमिट करें।