CUET UG 2026 Admit Card: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट- अंडरग्रेजुएट (CUET UG 2026) री-शेड्यूल परीक्षाओं में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए नया एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। जिन उम्मीदवारों की परीक्षाएं तकनीकी दिक्कतों के कारण प्रभावित हुई थीं, वे अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना अपडेटेड एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो कर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
6 और 7 जून को होगी परीक्षा
NTA द्वारा जारी सूचना के अनुसार, यह एडमिट कार्ड सिर्फ उन उम्मीदवारों के लिए है, जो 28 मई और 30 मई (पहली शिफ्ट) की परीक्षा के दौरान तकनीकी समस्याओं से प्रभावित हुए थे। ऐसे छात्रों को पुराने एडमिट कार्ड की जगह नया हॉल टिकट ही परीक्षा केंद्र पर लेकर जाना होगा। बता दें, अब इन प्रभावित छात्रों के लिए परीक्षा का आयोजन 6 जून और 7 जून 2026 को किया जा रहा है।
ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
1. सबसे पहले CUET UG की आधिकारिक वेबसाइट https://cuet.nta.nic.in/ पर जाएं।
2. CUET UG 2026 Admit Card लिंक पर क्लिक करें।
3. अपना एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि या पासवर्ड दर्ज करें।
4. एडमिट कार्ड आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगा।
5. अब आप इसे डाउनलोड कर प्रिंटआउट निकाल लें
यह भी पढ़ें: CBSE Re-evaluation Portal 2026: खत्म हुआ इंतजार! लाइव हुआ सीबीएसई री-इवैल्युएशन पोर्टल, बोर्ड की छात्रों से खास अपील
एडमिट कार्ड में दी गई है जरूरी जानकारियां
एडमिट कार्ड पर उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, फोटो, सिग्नेचर, परीक्षा केंद्र का एड्रेस, परीक्षा की तारीख और समय समेत जानकारियां रहती है। ऐसे में उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वह एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उसमें भरी जानकारी को ध्यान से जांच लें। अगर किसी भी तरह की गलती दिखाई देती है, तो तुरंत संबंधित अधिकारियों से संपर्क करना चाहिए।
एडमिट कार्ड ले जाना अनिवार्य
आपको बता दें कि एडमिट कार्ड महत्वपूर्ण दस्तावेज है। एनटीए ने उम्मीदवारों को निर्देश दिया है कि परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड के साथ-साथ आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट में से कोई एक डॉक्यूमेंट साथ ले जाना अनिवार्य है। बिना एडमिट कार्ड और फोटो आईडी के परीक्षा के दिन परीक्षा हॉल में प्रवेश नहीं मिलेगा।