NTA Exam Calendar 2027: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने आगामी प्रमुख प्रतियोगी और प्रवेश परीक्षाओं के लिए अपना एग्जाम कैलेंडर जारी कर दिया है। इस कैलेंडर में JEE Main, CUET-UG, UGC NET जैसी बड़ी परीक्षाओं की तारीखों का ऐलान किया गया है। छात्र एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट nta.ac.in पर जाकर पूरा शेड्यूल देख और डाउनलोड कर सकते हैं। तो आइए जानते हैं कि कौन सी परीक्षा किस दिन होगी।
कब होगी JEE Main परीक्षा
इंजीनियरिंग दाखिले के लिए होने वाली JEE Main परीक्षा दो सत्रों में आयोजित की जाएगी। पहला सत्र जनवरी 2027 और दूसरा सत्र अप्रैल 2027 में होगा। इसके रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया जल्द शुरू होगी।
परीक्षा प्रस्तावित तारीख
राष्ट्रीय भारतीय सैन्य कॉलेज (RIMC) 6 दिसंबर 2026
SWAYAM 8 से 12 दिसंबर 2026
राष्ट्रीय सैन्य स्कूल 13 दिसंबर 2026
यूजीसी नेट (दिसंबर चक्र) 14 से 19 दिसंबर 2026
संयुक्त सीएसआईआर-यूजीसी नेट 20 से 21 दिसंबर 2026
आर्मी कैडेट्स कॉलेज 4 जनवरी 2027
श्रेष्ठ (NETS) / निफ्ट (NIFT) 10 जनवरी 2027
JEE Main (सत्र-1) 22–24 और 28–30 जनवरी 2027
अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा 31 जनवरी 2027
सीमैट (CMAT) 7 फरवरी 2027
एनआईटीटीटी (NITTT) भाग-1 26–27 फरवरी 2027
सीयूईटी पीजी (CUET-PG) 1–5, 8, 12–20 और 24–25 मार्च 2027
एनआईटीटीटी (NITTT) भाग-2 5 और 7 मार्च 2027
यह भी पढ़ें: DU PhD Admission: डीयू में बिना मास्टर्स के सीधे PhD में दाखिले का आज आखिरी मौका, जानें आवेदन का आसान तरीका
परीक्षार्थियों के लिए सलाह
NTA ने परीक्षार्थियों को सलाह दी है कि वो परीक्षाओं के विस्तृत नोटिफिकेशन, एप्लीकेशन फॉर्म की तारीखों और किसी भी बदलाव के लिए लगातार NTA की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें. किसी भी दूसरी जगह दी गई जानकारी पर भरोसा न करें।