CSIR UGC NET 2026: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने ज्वाइंट CSIR UGC NET दिसंबर 2026 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिया है। जो भी उम्मीदवार इस परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, वे एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो कर आवेदन कर सकते हैं।
कैसे करें आवेदन
1. सबसे पहले एनटीए की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
2. इसके बाद Registration for CSIR UGC NET December 2026 लिंक पर क्लिक करें।
3. अब रजिस्ट्रेशन करें और मांगी गई सभी जानकारी दर्ज करें।
4. अपना फोटोग्राफ और हस्ताक्षर अपलोड करें।
5. अंत में आवेदन शुल्क जमा कर फॉर्म को सबमिट कर दें।
आवेदन की अंतिम तारीख
बता दें कि बिना लेट फीस के आवेदन करने की अंतिम तारीख 5 नवंबर तय की गई है। जबकि लेट फीस के साथ आवेदन की अंतिम तारीख 6 से 9 नवंबर निर्धारित की गई है। वहीं फॉर्म में सुधार के लिए करेक्शन विडों 10 से 12 नवंबर तक खुली रहेगी।
कब होगी परीक्षा
CSIR UGC NET दिसंबर 2026 परीक्षा का आयोजन 19, 22 और 27 दिसंबर 2026 को किया जाएगा। परीक्षा देश भर के विभिन्न केंद्रों पर कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट यानि ऑनलाइन मोड में आयोजित की जाएगी। परीक्षा अलग-अलग शिफ्टों में ली जाएगी।
इन विषयों के लिए होगी परीक्षा
केमिकल साइंसेज
अर्थ, एटमॉस्फेरिक, ओशन एंड प्लैनेटरी साइंसेज
लाइफ साइंसेज एंड बायोटेक्नोलॉजी
मैथमेटिकल साइंसेज
फिजिकल साइंसेज
यह भी पढ़ें: DU में आज प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन; आ रही हैं 85 दिग्गज कंपनियां, जानिए एंट्री के नियम और जरूरी डॉक्यूमेंट्स
क्या है CSIR UGC NET परीक्षा
CSIR UGC NET एक राष्ट्रीय स्तर की पात्रता परीक्षा है। इसका आयोजन भारतीय विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में जूनियर रिसर्च फेलोशिप, असिस्टेंट प्रोफेसर की योग्यता और पीएचडी में एडमिशन के लिए किया जाता है। हर साल देश भर से लाखों छात्र इस परीक्षा में शामिल होते हैं।