SWAYAM July 2025 Admit Card: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से स्टडी वेब्स ऑफ एक्टिव लर्निंग फॉर यंग एस्पायरिंग माइंड्स (SWAYAM) जुलाई सेशन परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। जो भी उम्मीदवार परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.nic.in पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें कि परीक्षा का आयोजन 15 और 16 दिसंबर को किया जाएगा। उम्मीदवार यहां बताए गए स्टेप्स को फॉलो कर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
STEP 1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.nic.in/swayam पर जाएं।
STEP 2. इसके बाद NTA Swayam Exam Admit Card 2025 Download लिंक पर क्लिक करें।
STEP 3. अब एप्लीकेशन नबंर, पासवर्ड और कैप्चा कोड को दर्ज करें।
STEP 4. आपकी स्क्रीन पर आपका एडमिट कार्ड ओपन हो जाएगा।
STEP 5. अब आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: CSIR NET 2025 Exam City: एनटीए ने सीएसआईआर नेट सिटी इंटीमेशन स्लिप किया जारी, इस लिंक से करें डाउनलोड
दो शिफ्ट में होगी परीक्षा
आपको बता दें कि स्वयं जुलाई 2025 परीक्षा 15 और 16 दिसंबर को आयोजित की जाएगी। परीक्षा का आयोजन दो शिफ्ट में किया जाएगा। पहले शिफ्ट की परीक्षा सुबह 9:30 बजे से लेकर दोपहर 12:30 बजे तक आयोजित की जाएगी। वहीं दूसरी शिफ्ट की परीक्षा का आयोजन दोपहर 3 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक किया जाएगा।
एडमिट कार्ड ले जाना अनिवार्य
ऑफिशियल नोटिस के अनुसार, एडमिट कार्ड डाउनलोड करने या जांचने में किसी तरह की समस्या आने पर उम्मीदवार एनटीए हेल्पडेस्क नंबर 011-40759000 या 011-69227700 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा [email protected] पर ईमेल भी भेजा जा सकता है। बता दें, परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड ले जाना अनिवार्य है, बिना एडमिट कार्ड के प्रवेश नहीं मिलेगा।