UGC NET City Intimation Slip 2025: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी एनटीए 25 से 29 जून के बीच जून सत्र की विश्वविद्यालय अनुदान आयोग - राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा की सिटी सिल्प एक ऑफिसियल नोटिस के अनुसार आज जारी होने वाली है. क्योंकि एनटीए सिटी सिल्प परीक्षा होने से करीब 10 दिन पहले उपलब्ध करा देती है। इस परीक्षा के लिए लाखों उम्मीदवारों ने आवेदन किया है। अगर आप ने भी यूजीसी नेट का एग्जाम देने के लिए आवेदन कर रखा है तो यह खबर आपके काम की है। आइए जानिए सिटी सिल्प की ऑफिसियल वेबसाइट कौन सी है।
एनटीए की ऑफिसियल वेबसाइट
एनटीए ने यूजीसी नेट की परीक्षा में भाग लेने वाले उम्मीदवारों के लिए ऑफिसियल वेबसाइट का लिंक जारी कर दिया है। जिसके माध्यम से परीक्षार्थी परीक्षा की सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकेंगे। ये रही ऑफिसियल वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in.
यूजीसी नेट सिटी सिल्प कैसे करें डाउनलोड ?
सबसे पहले ऑफिसियल वेबसाइट पर विजिट करें।
फिर होमपेज पर, यूजीसी नेट परीक्षा शहर सूचना वाले लिंक पर क्लिक करें।
लॉग इन करने के लिए अपना आवेदन क्रमांक, जन्म तिथि और सुरक्षा पिन दर्ज करें।
परीक्षा शहर का विवरण स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
इसे डाउनलोड कर भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें
परीक्षा केंद्र शहर के हिसाब से यात्रा की व्यवस्था अवश्य करें।
यूजीसी नेट की कब होगी परीक्षा
यूजीसी नेट 2025 जून सत्र की कंप्यूटर आधारित परीक्षा 25 जून से 29 जून के बीच प्रत्येक दिन दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक आयोजित की जाएगी। एडमिट कार्ड 21 जून तक जारी होने की उम्मीद है।
कितने विषयों की होगी परीक्षा
UGC NET 85 विषय के लिए परीक्षा आयोजित करता है। यह परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) प्रारूप में होगी ।