
NTPC Vacancy 2025: एनटीपीसी माइनिंग लिमिटेड (NML) ने एग्जीक्यूटिव फाइनेंस, एग्जीक्यूटिव एनवायरमेंट मैनेजमेंट और असिस्टेंट माइन सर्वेयर के पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए 27 अक्टूबर से आवेदन प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट nml.co.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। बता दें कि इस भर्ती के लिए उम्मीदवार 15 नवंबर 2025 तक अप्लाई कर सकेंगे।
ऐसे करें आवेदन
STEP 1. सबसे पहले कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट nml.co.in पर जाएं।
STEP 2. इसके बाद संबंधित भर्ती लिंक पर क्लिक करें।
STEP 3. अब मांगी गई सभी जानकारी दर्ज करें।
STEP 4. अपना लेटेस्ट फोटो, हस्ताक्षर स्कैन करके अपलोड करें।
STEP 5. अंत में आवेदन शुल्क का भुगतान कर के फॉर्म को सबमिट कर दें।
21 पदों पर होगी भर्ती
आपको बता दें कि इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 21 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। एग्जीक्यूटिव, असिस्टेंट माइन सर्वेयर के पद पर चयनित उम्मीदवारों को झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा के कोल माइनिंग प्रोजेक्ट्स/कार्यालयों में नियुक्ति दी जाएगी। वहीं, इन पदों पर आवेदन करने के लिए पात्रता, योग्यता, अनुभव, आयुसीमा, सैलरी की डिटेल्स जल्द ही आप विस्तृत विज्ञापन के जरिए चेक कर सकेंगे। इस भर्ती से जुड़ी सभी जानकारी कंपनी अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी करेगी।