NPCIL Vacancy 2026: न्यूक्लियर पावर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (NPCIL) की ओर से वर्ष 2026 के लिए नई भर्ती अधिसूचना जारी की गई है। इस भर्ती के तहत महाराष्ट्र के तारापुर एटॉमिक पावर स्टेशन में कुल 114 पदों पर नियुक्तियां की जाएगी। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 15 जनवरी से शुरू की जाएगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट npcilcareers.co.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तारीख 4 फरवरी 2026 शाम 4 बजे निर्धारित की गई है।
ऐसे करें आवेदन
STEP 1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट npcilcareers.co.in पर जाएं।
STEP 2. इसके बाद भर्ती से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
STEP 3. अब रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
STEP 4. फिर लॉगिन कर मांगी गई सभी जानकारी दर्ज करें और डॉक्यूमेंट अपलोड करें।
STEP 5. अंत में आवेदन शुल्क जमा कर फॉर्म को सबमिट कर दें।
इतने पदों पर होगी भर्ती
आपको बता दें कि इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 114 पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। जिसमें तकनीकी और प्रशासनिक दोनों तरह के पद शामिल हैं, जिनमें साइंटिफिक असिस्टेंट, स्टाइपेंडियरी ट्रेनी, टेक्नीशियन, एक्स-रे टेक्नीशियन और असिस्टेंट ग्रेड-1 जैसे पद प्रमुख हैं। NPCIL ने साफ किया है कि आवेदन केवल भारतीय नागरिकों से ही स्वीकार किए जाएंगे।
चयन प्रक्रिया
वहीं, चयन प्रक्रिया की बात करें, तो इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन कई चरणों में किया जाएगा। सबसे पहले कंप्यूटर आधारित ऑनलाइन परीक्षा (CBT) का आयोजन किया जाएगा। इस परीक्षा में सफल उम्मीदवार स्किल टेस्ट या ट्रेड टेस्ट में शामिल होंगे। वहीं, कुछ पदों के लिए इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। अंतिम चयन उम्मीदवारों के प्रदर्शन और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर होगा।
शैक्षणिक योग्यता
वहीं शैक्षणिक योग्यता की बात करें, तो इस भर्ती में 10वीं पास से लेकर स्नातक तक के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। पद के अनुसार योग्यता अलग-अलग है। कुछ पदों के लिए आईटीआई या डिप्लोमा, कुछ पदों पर बीएससी और असिस्टेंट ग्रेड-1 के लिए स्नातक डिग्री अनिवार्य है।