O' Romeo Box Office Collection: विशाल भारद्वाज द्वारा निर्देशित और शाहिद कपूर व तृप्ति डिमरी अभिनीत फिल्म 'ओ रोमियो' (O' Romeo), जो 13 फरवरी 2026 को रिलीज हुई थी, फिलहाल बॉक्स ऑफिस पर अपने सफर के आखिरी चरण में है। ओ रोमियो को रिलीज हुए 20 दिन हो गए हैं, लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास परफॉर्म नहीं कर पाई है। आइए विस्तार से जानते हैं फिल्म ने 20 दिनों में कितना कलेक्शन किया।
फिल्म का कलेक्शन
आपको बता दें कि ओ रोमियो ने पहले सप्ताह में 47.10 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। वहीं दूसरे सप्ताह में फिल्म में गिरावट दर्ज की गई है और फिल्म ने 14.45 करोड़ रुपये का कारोबार किया। इसके बाद तीसरे शुक्रवार को फिल्म ने 1.15 करोड़ रुपये कमाए, तीसरे शनिवार को 1.30 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, तीसरे रविवार को 1.15 करोड़ रुपये कमाए, तीसरे सोमवार को 0.65 करोड़ रुपये कमाए, तीसरे मंगलवार को 90 लाख रुपये कमाए। वहीं तीसरे बुधवार को यानि रिलीज के 20वें दिन भी 90 लाख रुपये (अनुमानित) का कलेक्शन किया। 20 दिनों में इस फिल्म ने कुल 67.60 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।
यह भी पढ़ें: बॉलीवुड में शोक की लहर: शाहरुख खान के ऑनस्क्रीन पिता एक्टर विजय कृष्णा का हुआ निधन, 81 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
एक रोमांटिक गैंगस्टर ड्रामा फिल्म
‘ओ रोमियो’ की कहानी के बारे में बात की जाए तो ये एक रोमांटिक गैंगस्टर ड्रामा फिल्म है। इस मूवी में हुसैन उस्तरा की कहानी को दिखाया गया है। इसमें लीड रोल में शाहिद कपूर हैं। फिल्म में विक्रांत मैसी और तमन्ना भाटिया जैसे स्टार्स ने भी कैमियो किया है और दोनों ने ही इस फिल्म को लिए पैसा नहीं लिया है।
फिल्म की कास्ट
बता दें कि बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर फिल्म ओ रोमियो में लीड एक्टर के रोल में है। तृप्ति डिमरी ने फिल्म में अफशा का किरदार निभाया है जिसके प्यार में शाहिद कपूर पड़ गए हैं। फिल्म में दिशा एक डांसर का किरदार निभा रही हैं जिसका नाम है जूली। विक्रांत मैसी फिल्म में सपोर्टिंग एक्टर के रोल में हैं। विशाल भारद्वाज के निर्देशन में बनी फिल्म ‘ओ रोमियो’ के बजट की बात की जाए तो फिल्म का बजट करीब 75-80 करोड़ रुपये बताया जा रहा है।