SIM Card New Rules: आज के समय में सिम कार्ड अब सिर्फ बात करने का जरिया नहीं रह गया है, बल्कि बैंक अकाउंट, UPI पेमेंट और OTP जैसी कई जरूरी ऑनलाइन सर्विस आपके मोबाइल नंबर से जुड़ी होती है। ऐसे में किसी दूसरे व्यक्ति के नाम या फर्जी पहचान पत्र (ID) का इस्तेमाल करके सिम कार्ड (SIM Card) खरीदना अब आपके लिए बहुत भारी पड़ सकता है। बता दें, हाल ही में डिपोर्टमेंट ऑफ टेलेक्मयुनिकशन्स ने भी लोगों को ऐसे मामले को लेकर सावधान किया है।
क्या हैं नए नियम
बता दें कि टेलीकम्युनिकेशन एक्ट 2023 (Section 42(3)(e)) के तहत अगर कोई व्यक्ति फ्रॉड या किसी दूसरे व्यक्ति की पहचान बनकर सिम खरीदता है, तो उसके खिलाफ कार्रवाई हो सकती है। ऐसा करने पर दोषी पाए जाने वाले व्यक्ति को 3 साल तक की जेल और 50 लाख रुपये तक का जुर्माना हो सकता है।
मददगारों पर भी होगी कार्रवाई
कानून (Section 42(6)) के अनुसार, अगर कोई व्यक्ति फर्जी सिम लेने की साजिश रचने, उकसाने या मदद करने में शामिल पाया जाता है, तो उस पर भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें: Flipkart सेल में POCO का धमाका; ₹6,000 तक सस्ते हुए C, M8 और X8 सीरीज के फोन्स, जानें पूरी प्राइस लिस्ट
DoT की चेतावनी
दूरसंचार विभाग (DoT) ने फर्जी सिम और इसके गलत इस्तेमाल के बढ़ते मामलों को देखते हुए एडवाइजरी जारी लोगों को सावधान किया है। विभाग ने साफ किया है कि सिम पर इस्तेमाल बैंक अकाउंट, UPI और OTP जैसी संवेदनशील सुविधाओं से जुड़ा होता है, इसलिए इसकी धोखाधड़ी को हल्के में नहीं लिया जाएगा।
ऐसे चेक करें आपके नाम कितने SIM
DoT ने लोगों को सलाह देता है कि वे समय-समय पर अपने नाम पर जारी मोबाइल कनेक्शन चेक करें। इसके लिए संचार साथी पोर्टल और ऐप का इस्तेमाल किया जा सकता है। यदि कोई ऐसा नंबर दिखता है, जिसे आपने नहीं लिया है या इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं, तो तुरंत पोर्टल पर ही उसकी शिकायत दर्ज कराएं।