October Bank Holidays : अक्टूबर 2026 त्योहारों और साप्ताहिक छुट्टियों के चलते बैंक ग्राहकों के लिए अहम महीना रहने वाला है। इस महीने गांधी जयंती, दुर्गा पूजा, विजयादशमी, लक्ष्मी पूजा, करवा चौथ और सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती जैसे अवसरों पर अलग-अलग राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। ऐसे में बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम है तो छुट्टियों की सूची पहले देख लेना बेहतर रहेगा।
गांधी जयंती और शनिवार-रविवार की छुट्टियां
महीने की शुरुआत 2 अक्टूबर से होगी, जब महात्मा गांधी जयंती के मौके पर पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे। इसके बाद 10 अक्टूबर को दूसरा शनिवार और 11 अक्टूबर को रविवार होने के कारण सभी बैंक शाखाओं में कामकाज नहीं होगा। इन तीन छुट्टियों के चलते महीने के शुरुआती दिनों में ही ग्राहकों को बैंकिंग कार्यों की योजना बनानी पड़ सकती है।
दुर्गा पूजा के दौरान कई राज्यों में असर
17 अक्टूबर को महा सप्तमी के अवसर पर कुछ राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। इसके अगले दिन 18 अक्टूबर को रविवार का साप्ताहिक अवकाश रहेगा। वहीं 19 अक्टूबर को महा अष्टमी और महा नवमी के कारण कई राज्यों में बैंक शाखाओं में कामकाज नहीं होगा। दुर्गा पूजा के चलते पूर्वी और पूर्वोत्तर राज्यों में बैंकिंग सेवाओं पर ज्यादा असर देखने को मिल सकता है।
ये भी पढ़ें : 25 हजार हुई EPFO वेज लिमिट, सैलरी कटेगी या बढ़ेगा फायदा, समझिए पूरा हिसाब
विजयादशमी पर भी रहेगा अवकाश
20 अक्टूबर को विजयादशमी के अवसर पर देश के अधिकांश हिस्सों में बैंक बंद रहेंगे। हालांकि गंगटोक और इंफाल में बैंकिंग सेवाएं जारी रह सकती हैं। इसके बाद 21 अक्टूबर को भी कुछ राज्यों में दुर्गा पूजा और विजयादशमी से जुड़ी छुट्टियों के कारण बैंक शाखाएं बंद रहेंगी। लगातार पड़ने वाली इन छुट्टियों के चलते ग्राहकों को पहले से तैयारी रखने की सलाह दी जा रही है।
महीने के आखिरी सप्ताह में भी कई छुट्टियां
24 अक्टूबर को चौथा शनिवार होने के कारण पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे।
इसके अगले दिन 25 अक्टूबर को रविवार का अवकाश रहेगा। वहीं 26 अक्टूबर को
लक्ष्मी पूजा, अधिग्रहण दिवस और महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर कुछ राज्यों में
बैंकिंग सेवाएं प्रभावित रहेंगी। अलग-अलग राज्यों में स्थानीय त्योहारों के अनुसार
छुट्टियां लागू होंगी।
करवा चौथ से पटेल जयंती तक अवकाश
29 अक्टूबर को करवा चौथ के अवसर पर शिमला में बैंक बंद रहेंगे। वहीं 31 अक्टूबर को सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के कारण अहमदाबाद में बैंक शाखाओं का अवकाश रहेगा। बैंक बंद रहने के बावजूद ऑनलाइन बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, एटीएम और यूपीआई जैसी डिजिटल सेवाएं सामान्य रूप से उपलब्ध रहेंगी। इसलिए ग्राहकों को सलाह है कि शाखा से जुड़े जरूरी काम छुट्टियों से पहले ही निपटा लें।