October 2026 Vrat Tyohar: अक्टूबर 2026 का महीना धार्मिक आयोजनों के लिहाज से काफी खास रहने वाला है। इस दौरान कई महत्वपूर्ण व्रत और त्योहार मनाए जाएंगे। महीने की शुरुआत में पितृपक्ष की तिथियां रहेंगी और सर्वपितृ अमावस्या के साथ पितरों को समर्पित यह अवधि पूरी होगी। इसके बाद मां दुर्गा की आराधना का पर्व शारदीय नवरात्रि शुरू हो जाएगा। नवरात्रि के नौ दिनों में देवी के अलग-अलग स्वरूपों की पूजा की जाएगी। इसी दौरान दुर्गा अष्टमी और महानवमी जैसे प्रमुख दिन आएंगे। नवरात्रि के समापन के बाद विजयादशमी यानी दशहरा मनाया जाएगा। इसके अलावा अक्टूबर में शरद पूर्णिमा का पर्व भी पड़ेगा, जिसे धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है। महीने के आखिरी हिस्से में सुहागिन महिलाओं का प्रमुख व्रत करवा चौथ आएगा। इस दिन महिलाएं पति की लंबी उम्र और सुखी दांपत्य जीवन की कामना के साथ व्रत रखती हैं। ऐसे में अक्टूबर का पूरा महीना धार्मिक गतिविधियों से भरा रहने वाला है। देखें पूरी सूची।
अक्टूबर 2026 व्रत-त्योहार की पूरी लिस्ट
1 अक्टूबर- षष्ठी श्राद्ध, रोहिणी व्रत
2 अक्टूबर- सप्तमी श्राद्ध
3 अक्टूबर- महालक्ष्मी व्रत पूर्ण, जीवित्पुत्रिका व्रत, कालाष्टमी, मासिक कृष्ण जन्माष्टमी
4 अक्टूबर- नवमी श्राद्ध
5 अक्टूबर- दशमी श्राद्ध
6 अक्टूबर- इन्दिरा एकादशी
7 अक्टूबर- द्वादशी श्राद्ध, कृष्ण कल्कि द्वादशी, मघा श्राद्ध
8 अक्टूबर- त्रयोदशी श्राद्ध, गुरु प्रदोष व्रत, मासिक शिवरात्रि, कलि युग दिवस
9 अक्टूबर- चतुर्दशी श्राद्ध
10 अक्टूबर- सर्वपितृ अमावस्या, दर्श अमावस्या, अन्वाधान, आश्विन अमावस्या
11 अक्टूबर- महाराजा अग्रसेन जयंती, नवरात्रि प्रारम्भ, घटस्थापना, इष्टि
12 अक्टूबर- चन्द्र दर्शन 14 अक्टूबर- कपर्दिश चतुर्थी
15 अक्टूबर- उपांग ललिता व्रत
16 अक्टूबर- सरस्वती आवाहन, बिल्व निमन्त्रण, कल्पारम्भ, अकाल बोधन, स्कन्द षष्ठी
17 अक्टूबर- सरस्वती पूजा, नवपत्रिका पूजा, तुला संक्रान्ति, आश्विन नवपद ओली प्रारम्भ
18 अक्टूबर- सरस्वती बलिदान
19 अक्टूबर- दुर्गा अष्टमी, सन्धि पूजा, महा नवमी, सरस्वती विसर्जन, मासिक दुर्गाष्टमी
20 अक्टूबर- आयुध पूजा, दुर्गा बलिदान, दुर्गा विसर्जन, विजयादशमी, दशहरा, बुद्ध जयंती, अपराजिता जयंती
21 अक्टूबर- बंगाल विजयादशमी, विद्यारम्भम्, मध्वाचार्य जयंती, मैसूर दसरा, काशी भरत मिलाप
22 अक्टूबर- पद्मनाभ द्वादशी, पापांकुशा एकादशी
23 अक्टूबर- शुक्र प्रदोष व्रत
25 अक्टूबर- कोजागर पूजा, शरद पूर्णिमा, आश्विन पूर्णिमा व्रत, अन्वाधान
26 अक्टूबर- वाल्मीकि जयंती, मीराबाई जयंती, आश्विन नवपद ओली पूर्ण, आश्विन पूर्णिमा, इष्टि
27 अक्टूबर- कार्तिक प्रारम्भ (उत्तर), मासिक कार्तिगाई
29 अक्टूबर- करवा चौथ, रोहिणी व्रत, वक्रतुण्ड संकष्टी