.jpg%3Falt%3Dmedia%26token%3De085e77d-9c46-434b-b07e-2c91178da698&w=3840&q=75)
Holiday In October: अक्टूबर का महीना त्योहारों और छुट्टियों से भरा होने वाला है। इस दौरान स्कूलों और सरकारी दफ्तरों में लगातार अवकाश घोषित किए गए हैं। जिला प्रशासन द्वारा जारी आदेश के मुताबिक 30 सितंबर को निर्बंधित अवकाश रहेगा। इसके बाद 1 अक्टूबर को नवमी और दशहरा तथा 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। इस दौरान सभी सरकारी दफ्तर, स्कूल, कॉलेज और बैंक बंद रहेंगे। यानी महीने की शुरुआत में ही लोगों को लगातार दो दिन की छुट्टी का फायदा मिलेगा।
20 से 23 अक्टूबर तक लंबी छुट्टियां
अक्टूबर के तीसरे सप्ताह में एक और बड़ा अवकाश का सिलसिला है। 20 अक्टूबर से 23 अक्टूबर तक चार दिनों तक स्कूल बंद रहेंगे। इस दौरान नरक चतुर्दशी, दीपावली, गोवर्धन पूजा और भैया दूज जैसे प्रमुख त्योहार पड़ रहे हैं। खास बात यह है कि 19 अक्टूबर रविवार होने से छुट्टी पहले से ही है। ऐसे में त्योहारों और साप्ताहिक अवकाश को जोड़ने पर लगातार पांच दिनों तक स्कूल और दफ्तर बंद रहेंगे।
7 अक्टूबर को भी रहेगा अवकाश
इसके अलावा 7 अक्टूबर को महर्षि वाल्मीकि जयंती के उपलक्ष्य में भी अवकाश घोषित किया गया है। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद की ओर से जारी तालिका के अनुसार, यह आदेश परिषद के नियंत्रण वाले सभी विद्यालयों और मान्यता प्राप्त बेसिक स्कूलों में लागू होगा। इस दिन भी स्कूल बंद रहेंगे। ऐसे में देखा जाए तो अक्टूबर महीने में छात्रों और शिक्षकों को कई दिनों तक आराम और त्योहारों को परिवार के साथ मनाने का अवसर मिलेगा।