वनडे क्रिकेट में शतक किसी भी बल्लेबाज की सबसे बड़ी उपलब्धियों में गिना जाता है। लेकिन क्रिकेट इतिहास में कुछ ऐसे खिलाड़ी भी रहे, जिन्होंने हजारों रन बनाए, टीम को कई यादगार जीत दिलाईं, फिर भी अपने पूरे वनडे करियर में एक भी शतक नहीं लगा सके। इस खास सूची में पाकिस्तान के पूर्व कप्तान मिस्बाह उल हक पहले स्थान पर हैं। वहीं इंडियन क्रिकेट के ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा भी इस सूची का हिस्सा हैं। आइए जानते हैं ऐसे 7 बल्लेबाजों के बारे में।
मिस्बाह उल हक – 5122 रन
पाकिस्तान के पूर्व कप्तान मिस्बाह उल हक इस सूची में पहले स्थान पर हैं। उन्होंने 162 वनडे मैचों की 149 पारियों में 5122 रन बनाए। उनके बल्ले से 42 अर्धशतक निकले, लेकिन वह कभी शतक तक नहीं पहुंच सके। वनडे में उनका सर्वोच्च स्कोर 96 रन रहा।
वसीम अकरम – 3717 रन
दिग्गज ऑलराउंडर वसीम अकरम ने 356 वनडे मैचों में 3717 रन बनाए। उन्होंने 6 अर्धशतक लगाए, लेकिन पूरे करियर में एक भी शतक नहीं लगा सके। उनका सर्वोच्च स्कोर 86 रन रहा।
मोईन खान – 3266 रन
पाकिस्तान के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज मोईन खान ने 219 वनडे मैचों में 3266 रन बनाए। उन्होंने 12 अर्धशतक लगाए, जबकि उनका सर्वोच्च स्कोर 72 रन रहा। इसके बावजूद वह कभी शतक नहीं बना पाए।
हीथ स्ट्रीक – 2943 रन
जिम्बाब्वे के पूर्व कप्तान हीथ स्ट्रीक ने 189 वनडे मुकाबलों में 2943 रन बनाए। उन्होंने 13 अर्धशतक लगाए और उनका सर्वोच्च स्कोर 79 रन रहा। गेंदबाजी के साथ-साथ बल्लेबाजी में योगदान देने के बावजूद उनके नाम एक भी वनडे शतक नहीं है।
इसे भी पढ़ें : वनडे में कभी नहीं ले पाए 5 विकेट, फिर भी टीम इंडिया के सबसे भरोसेमंद गेंदबाजों में रहे ये 3 दिग्गज
रविंद्र जडेजा – 2905 रन
इंडियन क्रिकेट के स्टार ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा इस सूची में शामिल एकमात्र सक्रिय खिलाड़ी हैं। उन्होंने 210 वनडे मैचों में 2905 रन बनाए हैं। उनके नाम 13 अर्धशतक हैं, जबकि वनडे में उनका सर्वोच्च स्कोर 87 रन है।
एंड्रू जोंस – 2784 रन
न्यूजीलैंड के एंड्रू जोंस ने 87 वनडे मैचों में 2784 रन बनाए। उन्होंने 11 अर्धशतक लगाए और कई बार शतक के करीब पहुंचे, लेकिन तीन अंकों तक नहीं पहुंच सके। उनका सर्वोच्च स्कोर 93 रन रहा।
जेम्स व्हिटल – 2705 रन
जिम्बाब्वे के जेम्स व्हिटल ने 147 वनडे मैचों में 2705 रन बनाए। उन्होंने 11 अर्धशतक लगाए, लेकिन अपने पूरे वनडे करियर में कभी शतक नहीं लगा सके। उनका नाम भी इस अनोखे रिकॉर्ड वाली सूची में शामिल है।