Old Bangles Decor Idea : महिलाओं के पास अलग-अलग आउटफिट के साथ पहनने के लिए कई तरह की चूड़ियां होती हैं. समय के साथ कुछ चूड़ियां पुरानी हो जाती हैं या सेट की कुछ चूड़ियां टूट जाती हैं। ऐसी चूड़ियां अक्सर डिब्बे में पड़ी रहती हैं। इन्हें फेंकने के बजाय आप थोड़ी क्रिएटिविटी से घर की सजावट में इस्तेमाल कर सकती हैं.
1. खूबसूरत वॉल हैंगिंग बनाएं
पुरानी चूड़ियों को एक-दूसरे के साथ जोड़कर आकर्षक वॉल हैंगिंग तैयार की जा सकती है। चूड़ियों को धागे, रिबन या ऊन की मदद से जोड़ें। इसके बीच में मोती, लेस और छोटे सजावटी सामान लगाकर इसे और सुंदर बनाया जा सकता है। इसे दीवार के किसी खाली हिस्से में टांगा जा सकता है.
2. सजावटी फोटो फ्रेम तैयार करें
अगर आपके पास कोई पुराना फोटो फ्रेम है, तो उसकी बॉर्डर को चूड़ियों से सजाया जा सकता है। चूड़ियों को छोटे टुकड़ों में काटकर या पूरी चूड़ियों को डिजाइन के अनुसार चिपकाकर फ्रेम को नया लुक दें। इसमें परिवार या अपनी पसंदीदा तस्वीर लगाकर कमरे की खूबसूरती बढ़ा सकती हैं.
3. चूड़ियों से बनाएं पेन स्टैंड
कुछ पुरानी चूड़ियों को एक के ऊपर एक चिपकाकर पेन स्टैंड बनाया जा सकता है. इसके लिए मजबूत गोंद का इस्तेमाल करें और नीचे कार्डबोर्ड का बेस लगाएं. रंग-बिरंगी चूड़ियों से बना यह स्टैंड स्टडी टेबल को अलग अंदाज देगा.
4. छोटा प्लांटर सजाएं
घर में रखे साधारण गमले को भी पुरानी चूड़ियों से सजाया जा सकता है. गमले के बाहरी हिस्से पर चूड़ियों को जरूरत के अनुसार चिपका दें। इसके साथ मिरर वर्क, मोती या छोटे स्टोन लगाने से प्लांटर और आकर्षक दिखेगा.
5. सेंटरपीस या कैंडल होल्डर बनाएं
चूड़ियों को गोल आकार में जोड़कर एक खूबसूरत सेंटरपीस बनाया जा सकता है. इसके बीच में सजावटी मोमबत्ती, फूलों का छोटा गुलदस्ता या आर्टिफिशियल फ्लावर रखें. इसे सेंटर टेबल या किसी खाली कोने में रखकर घर को नया सजावटी लुक दिया जा सकता है.
पुरानी चूड़ियों से बनी ये चीजें कम खर्च में घर को सजाने का अच्छा तरीका हैं. थोड़ी सी मेहनत और क्रिएटिविटी से बेकार पड़ी चूड़ियों को दोबारा उपयोगी बनाया जा सकता है.