Old Kurti Reuse Ideas : अक्सर कुर्ती पुरानी होने या कहीं से फट जाने के बाद हम उसे अलमारी के किसी कोने में रख देते हैं। कुछ समय बाद वह कपड़ा किसी काम का नहीं लगता और आखिर में उसे फेंक दिया जाता है. लेकिन अगर कुर्ती का कपड़ा अभी भी ठीक है, तो उसे दोबारा इस्तेमाल करके घर की खूबसूरती बढ़ाने वाली कई चीजें बनाई जा सकती हैं.
कुर्ती से बनाएं कुशन कवर
पुरानी कुर्ती का प्रिंट या डिजाइन अच्छा है तो उससे सुंदर कुशन कवर तैयार किया जा सकता है. इसके लिए कुर्ती के अच्छे हिस्से को कुशन के आकार के अनुसार काटें और किनारों को सिल दें. आप चाहें तो इसमें लेस, बटन या छोटे मिरर वर्क से सजावट भी कर सकती हैं। इससे पुराने कपड़े का इस्तेमाल भी हो जाएगा और घर को नया लुक भी मिलेगा.
बनाएं खूबसूरत टेबल रनर
अगर कुर्ती का कपड़ा थोड़ा बड़ा है, तो इससे टेबल रनर तैयार किया जा सकता है. कपड़े को टेबल की लंबाई के अनुसार काटकर किनारों पर साफ सिलाई करें। चाहें तो दोनों तरफ लेस या बॉर्डर लगाकर इसे और आकर्षक बनाया जा सकता है. त्योहार या खास मौकों पर यह घर की सजावट में काम आ सकता है.
पोटली बैग भी है अच्छा विकल्
पुरानी कुर्ती से छोटी पोटली या ड्रॉस्ट्रिंग बैग भी बनाया जा सकता है. इसके लिए कुर्ती के डिजाइन वाले हिस्से को गोल या चौकोर आकार में काटकर नीचे से सिलें और ऊपर डोरी लगाने की जगह बनाएं। इसमें छोटे सामान, ज्वेलरी या गिफ्ट रखे जा सकते हैं. कुर्ती का खूबसूरत प्रिंट इस पोटली को खास लुक देगा.
कपड़े को दें नया इस्तेमा
पुराने कपड़ों को फेंकने की बजाय उनका दोबारा इस्तेमाल करना एक आसान और क्रिएटिव तरीका है. इससे घर में मौजूद सामान से नई चीजें तैयार की जा सकती हैं और बेकार हो रहे कपड़े का भी बेहतर इस्तेमाल हो जाता है. थोड़ी सी मेहनत और क्रिएटिविटी से पुरानी कुर्ती को उपयोगी डेकोरेशन आइटम में बदला जा सकता है.