आजकल की बिगड़ी लाइफस्टाइल और खराब खानपान के चलते शरीर में पोषक तत्वों की कमी आम हो गई है, जिससे हड्डियां कमजोर होने लगती हैं. खासकर कैल्शियम की कमी हड्डियों को अंदर से खोखला कर देती है, जिससे कई अन्य स्वास्थ्य समस्याएं भी पैदा हो सकती हैं. हेल्थलाइन के अनुसार, मजबूत हड्डियों के लिए शरीर में कैल्शियम का सही स्तर बनाए रखना बेहद ज़रूरी है.
सुपर सीड्स का कमाल
खुशखबरी यह है कि कुछ ऐसे सीड्स हैं जो आपकी हड्डियों को प्राकृतिक रूप से मजबूत बनाने में मदद कर सकते हैं. ये सीड्स कैल्शियम और मैग्नीशियम से भरपूर होते हैं, जो हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए आवश्यक हैं. इनके नियमित सेवन से न केवल कैल्शियम की कमी दूर होती है, बल्कि हड्डियां भी सशक्त बनती हैं.
हड्डियों के लिए 5 चमत्कारी सीड्स
चिया सीड्स: ये पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं, जिनमें कैल्शियम, आयरन, फाइबर और ओमेगा-3 फैटी एसिड शामिल हैं, जो हड्डियों को मजबूती देते हैं.
तिल: तिल में भरपूर कैल्शियम होता है. आप इसे सलाद पर छिड़क कर या तिल के लड्डू बनाकर खा सकते हैं.
अलसी के बीज: इनमें कैल्शियम और ओमेगा-3 फैटी एसिड प्रचुर मात्रा में होते हैं, जो बोन डेंसिटी को बढ़ाने में प्रभावी हैं. अलसी के लड्डू भी एक बेहतरीन विकल्प हैं.
सूरजमुखी के बीज: ये मैंगनीज, कैल्शियम और ओमेगा-3 फैटी एसिड से युक्त होते हैं, जो हड्डियों की कमजोरी को दूर करते हैं. इन्हें स्प्राउट्स में मिलाकर या स्नैक्स के तौर पर ले सकते हैं.
खसखस (पॉपी सीड्स): खसखस मैंगनीज, आयरन, कैल्शियम और मैग्नीशियम का अच्छा स्रोत है, जो हड्डियों को मजबूती प्रदान करता है. गर्मियों में आप इसका शरबत भी बना सकते हैं.अपनी डाइट में इन सीड्स को शामिल कर आप न केवल अपनी हड्डियों को मजबूत बना सकते हैं, बल्कि समग्र स्वास्थ्य में भी सुधार कर सकते हैं.