Omar Abdullah Questions SIR: उमर अब्दुल्ला ने पश्चिम बंगाल चुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने वोटर रोल के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) को लेकर चिंता जताते हुए कहा कि अगर इससे चुनाव परिणाम प्रभावित होते हैं, तो यह लोकतंत्र के लिए “खतरनाक ट्रेंड” साबित होगा। उनका कहना है कि इससे चुनावी प्रक्रिया की विश्वसनीयता पर सवाल उठ सकते हैं।
वोटर लिस्ट को बताया कमजोर कड़ी
अब्दुल्ला ने कहा कि आज के समय में EVM से ज्यादा खतरा वोटर लिस्ट में गड़बड़ी से है। उन्होंने आरोप लगाया कि SIR के जरिए वोट “चोरी” हो रही है, जिसमें मतदाताओं के नाम सूची से हटाए जा सकते हैं। उनके मुताबिक, यह प्रक्रिया विपक्ष के लिए बड़ी चुनौती बनती जा रही है।
EVM सुरक्षा पर भी जताई चिंता
उन्होंने कोलकाता में स्ट्रॉन्ग रूम के बाहर हो रहे विवाद का जिक्र करते हुए कहा कि EVM की सुरक्षा हर पार्टी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि बैलेट बॉक्स के समय से ही यह परंपरा रही है कि पार्टियां अपने प्रतिनिधियों को निगरानी के लिए वहां तैनात करती हैं।
यह भी देखेंःDestroys terrorist hideout: किश्तवाड़ के जंगल में सेना की बड़ी कामयाबी, आतंकी ठिकाना किया तबाह
एग्जिट पोल को किया खारिज
अब्दुल्ला ने एग्जिट पोल पर भी सवाल उठाए और कहा कि पहले भी ये कई बार गलत साबित हुए हैं। उन्होंने भरोसा जताया कि इस बार भी नतीजे एग्जिट पोल से अलग हो सकते हैं और असली तस्वीर मतगणना के दिन सामने आएगी।
महंगाई पर भी सरकार को घेरा
इसके साथ ही उन्होंने महंगाई के मुद्दे पर भी सरकार को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि चुनाव खत्म होते ही कीमतों में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है और आगे भी ईंधन व अन्य जरूरी चीजों के दाम बढ़ सकते हैं, जिससे आम लोगों पर असर पड़ेगा।