Mumbai Crime: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई से एक अजीबो-गरीब खबर सामने आ रही है. जहां एक प्रशिद्ध स्कूल की टीचर ने ही अपने नाबालिग छात्र को हवस का शिकार बना डाला. अब प्रतिष्ठित संस्थान की महिला शिक्षक को 16 वर्षीय छात्र के साथ बलात्कार के गंभीर आरोप में गिरफ्तार किया गया है.. यही नहीं पुलिस ने आरोपी टीचर के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की कई गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है. साथ ही पुलिस ने घटना की गंभीरता से जांच भी शुरू कर दी है...
एंटी डिप्रेशन की दवाएं देती थी
रिपोर्ट्स के अनुसार, पीड़ित नाबालिग छात्र का यौन उत्पीड़न पिछले एक साल से अधिक समय तक लगातार किया जा रहा था.. बताया जा रहा है कि आरोपी शिक्षिका उसे दक्षिण मुंबई के कई फाइव स्टार होटलों में ले गई. साथ ही उसे अपनी हवस का शिकार बनाया. हैरान करने वाली बात यह है कि वह नाबालिग छात्र को एंटी डिप्रेशन की दवाएं भी देती थी, ताकि वह मानसिक रूप से टूट जाए और किसी से कुछ कह न सके. आइये जानते हैं कैसे हुआ घटना का खुलासा?
मदद करने वाली टीचर फरार
मुंबई पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि एक महिला टीचर को पॉस्को एक्ट (POCSO) के तहत गिरफ्तार किया गया है.आरोपी महिला टीचर पर आरोप है कि उसने 16 वर्षीय छात्र को उसके साथ यौन संबंध बनाने के लिए मजबूर किया.मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपी शिक्षिका को गिरफ्तार कर लिया गया है.जबकि आरोपी टीचर की मदद करने वाली एक टीचर फरार है।
पीडित छात्र ने बताई आपबीती
छात्र की आपबीती सुनते ही परिजनों के होश उड़ गए, हालांकि उन्होंने बिना देर किए दादर पुलिस से संपर्क किया. पुलिस ने शिकायत दर्ज करते हुए तत्काल कार्रवाई की और आरोपी महिला शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया.फिलहाल पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि कहीं इस मामले में और भी छात्र पीड़ित तो नहीं हैं.. गुरु-शिष्य के रिश्ते को कलंकित करने वाली इस घटना ने शिक्षा जगत को झकझोर कर रख दिया है..
Dadar,Dadar Crime,mumbai,Mumbai crime,mumbai news,rape,rape news