Monday to Sunday : रोज सुबह नाश्ते में क्या बनाया जाए, यह सोचने में ही काफी समय निकल जाता है. अगर पोहा, ब्रेड-बटर और पराठे जैसे नाश्ते रोज-रोज खाकर आप भी बोर हो चुके हैं, तो पूरे हफ्ते के लिए एक आसान नाश्ता प्लान तैयार कर सकते हैं. इससे स्वाद में बदलाव भी रहेगा और सुबह की शुरुआत पौष्टिक खाने के साथ होगी.
Monday: वेजिटेबल उपमा
हफ्ते की शुरुआत हल्के और पौष्टिक उपमा से करें. सूजी के साथ गाजर, मटर, बीन्स और शिमला मिर्च जैसी सब्जियां डालकर इसे तैयार किया जा सकता है. स्वाद बढ़ाने के लिए थोड़ी मूंगफली भी डालें.
Tuesday: मूंग दाल चीला
मंगलवार को प्रोटीन से भरपूर मूंग दाल चीला एक अच्छा विकल्प है. दाल को भिगोकर पीसें और इसमें प्याज, टमाटर, हरी मिर्च और धनिया मिलाकर तवे पर चीला बनाएं। इसे दही के साथ परोसा जा सकता है.
Wednesday: वेजिटेबल ओट्स
बीच हफ्ते में ओट्स को सब्जियों के साथ पकाकर स्वादिष्ट नाश्ता बनाएं. इसमें अपनी पसंद की मौसमी सब्जियां डाल सकते हैं. यह जल्दी तैयार होने वाला विकल्प है.
Thursday: बेसन चिल्ला
बेसन में प्याज, टमाटर, धनिया और मसाले मिलाकर कुरकुरा चिल्ला बनाएं. कम तेल में पकाने पर यह सुबह के लिए हल्का विकल्प बन सकता है.
Friday: इडली-सांभर
शुक्रवार को सॉफ्ट इडली के साथ सांभर और नारियल की चटनी परोसें। दाल और सब्जियों वाला सांभर नाश्ते को ज्यादा पौष्टिक बना सकता है.
Saturday: वेजिटेबल पोहा
शनिवार को पोहे को नए अंदाज में बनाएं। इसमें मूंगफली, मटर, गाजर और शिमला मिर्च डालकर इसका स्वाद और पोषण दोनों बढ़ाया जा सकता है.
Sunday: दलिया खिचड़ी
रविवार को नमकीन दलिया खिचड़ी बनाएं। इसमें दाल और कई तरह की सब्जियां शामिल करके एक भरपेट नाश्ता तैयार किया जा सकता है.
पूरे हफ्ते नाश्ते में रखें बदलाव
नाश्ता स्वादिष्ट होने के साथ संतुलित भी होना चाहिए. कोशिश करें कि इसमें अनाज के साथ दाल, सब्जियां, दही या दूसरे पौष्टिक खाद्य पदार्थ शामिल हों. इस तरह बिना ज्यादा मेहनत के हर दिन अलग नाश्ते का आनंद लिया जा सकता है.