Bulandshahr News : थाना अनूपशहर क्षेत्र में अनूपशहर से लगभग 3 किलोमीटर पहले ट्रैक्टर ने बाइक सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। दोनों भाई शादी में शामिल होने के लिए दिल्ली से अपने गांव बदायूं मोटरसाइकिल से जा रहे थे। परिजनों का आरोप है कि ट्रैक्टर चालक ने तेज रफ्तार में लापरवाही से टक्कर मारी दी और उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की गई है.
शुक्रवार की देर रात अनूपशहर में एक बड़ा दर्दनाक हादसा हो गया। दो सगे भाइयों की बाइक को अनियंत्रित चल रही ट्रेक्टर ट्रॉली ने टक्कर मार दी। जिसमे एक भाई सोहेल की मौके पर ही मौत हो गई दूसरा फैजान गम्भीर घायल बताया जा रहा है। पोस्टमार्टम हाउस पहुँचे चेचेरे भाई शमशुल ने बताया कि दोनों भाई फैजान और सोहेल उसकी शादी में ही शामिल होने के लिए जा रहे थे। बताया कि उनसे बहुत मना किया था कि बाइक पर ना जाएं लेकिन उन्होंने किसी की नही मानी.
शमशुल ने ट्रेक्टर चालक पर लापरवाही का आरोप लगाया है. वहीं अन्य परिजनों ने सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं पुलिस ने बताया कि मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घायल फैजान को उपचार के लिए जिला अस्पताल में रेफर कर दिया गया है। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। सभी का रो रोकर बुरा हाल है। परिजनों का कहना है कि शादी में शामिल होने जाना घर पर मुसीबतों का पहाड़ तोड़ गया.